Bhilwara Agniveer News: भीलवाड़ा और मांडल क्षेत्र के युवाओं को सेना भर्ती की बेहतर तैयारी कराने के लिए मांडल कस्बे में निशुल्क अग्निवीर प्रशिक्षण फिर से शुरू किया गया है। भीलवाड़ा रोड स्थित खेल स्टेडियम में पिछले एक सप्ताह से रोज प्रशिक्षण चल रहा है, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों युवा हिस्सा लेकर शारीरिक दक्षता और सेना भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। पूर्व फौजियों की देखरेख में युवाओं को दौड़, फिजिकल और भर्ती से जुड़ी जरूरी तैयारियां करवाई जा रही हैं। वर्ष 2025 में इस प्रशिक्षण से 10 युवाओं का अग्निवीर में चयन भी हो चुका है।
मेजा निवासी पूर्व फौजी शंकर सिंह गौड़ और विक्रम सिंह राणावत युवाओं को प्रतिदिन शाम 6 बजे से प्रशिक्षण दे रहे हैं। भीलवाड़ा रोड स्थित खेल स्टेडियम में पिछले एक सप्ताह से नियमित रूप से यह प्रशिक्षण चल रहा है। इसमें दौड़, शारीरिक अभ्यास, अनुशासन और सेना भर्ती से जुड़ी जरूरी तैयारियां करवाई जा रही हैं।
पूर्व फौजी शंकर सिंह गौड़ ने बताया कि वर्ष 2025 के बैच में इस निशुल्कपूर्व फौजी शंकर सिंह गौड़ ने बताया कि वर्ष 2025 के बैच में इस निशुल्क प्रशिक्षण से 10 अभ्यर्थियों का अग्निवीर में चयन हो चुका है। उन्होंने कहा कि युवाओं को सेना भर्ती की तैयारी के नाम पर कहीं भी पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। यदि युवा नियमित रूप से मेहनत और अनुशासन के साथ प्रशिक्षण में समय देते हैं, तो सफलता हासिल कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक सप्ताह ट्रायल कराया जाता है। इसमें अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट, डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच की जाती है। इससे युवाओं को अपनी कमियों को समय रहते सुधारने का अवसर मिलता है और भर्ती प्रक्रिया की बेहतर तैयारी हो पाती है। पूर्व फौजियों ने क्षेत्र के युवाओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर इस निशुल्क प्रशिक्षण का लाभ लेने की अपील की है। उनका कहना है कि क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे लाने और युवाओं को सेना में जाने का अवसर दिलाने के उद्देश्य से यह प्रयास लगातार जारी रहेगा।







