RPSC RAS Mains 2023: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा 2023 के उम्मीदवारों को एक नया मौका दिया गया है। आपको बता दें कि अब आप अपनी उत्तर पुस्तिकाओं को ऑनलाइन देख सकेंगे। इसके साथ ही आप इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। वहीं अगर आप अपनी कॉपियों को चेक करवाना चाहते हैं तो इसके लिए आप 9 मार्च 8 अप्रैल 2026 तक आयोग के पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आयोग के सचिव रामनिवास मेहता का कहना है कि प्रक्रिया बहुत आसान है। इसके लिए आपको आयोग की वेबसाइट पर जाकर कैंडिडेट इनफॉरमेशन सेक्शन पर जाना है, फिर आरएस (मैन्स) एग्जाम 2023 लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद यहां पर आप अपने रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि डालें और ओटीपी डालने के बाद लॉगिन कर लें। इसके बाद आपको उत्तर पुस्तिका लेने के लिए₹50 प्रति पुस्तिका फीस भरनी होगी।
आवेदन केवल आयोग के वेबसाइट पोर्टल पर ही एक्सेप्ट किया जाएगा
फीस जमा करने के बाद लिंक 20 अप्रैल से 19 जून 2026 तक चालू रहेगा। वहीं भुगतान के बाद अभ्यर्थी 30 जून 2026 तक अपनी कॉपियां डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको ख्याल रखना है कि आवेदन केवल आयोग के वेबसाइट पोर्टल पर ही एक्सेप्ट किया जाएगा। किसीऔर तरीके से आपका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि 30 जून रात 12:00 के बाद ही पुस्तिकाएं पोर्टल से हटा दिए जाएंगे। इसके बाद आप किसी भी उत्तर पुस्तिका को देख नहीं सकेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाओं के कुल 972 पदों के लिए यह भर्ती आयोजित की गई थी। वहीं भर्ती का विज्ञापन 28 जून 2023 को जारी किया गया था।
आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2023
आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2023 तक तय की गई थी। वहीं कल 2178 उम्मीदवारों में से 12 उम्मीदवार रिजेक्ट हुए थे और 2166 उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए सरकार को भेजा गया था। 2178 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। इंटरव्यू के बाद फाइनल रिजल्ट 15 अक्टूबर 2025 को घोषित किया गया था।








