rajasthanone Logo
Power Supply: शहर में बिजली लाइनों के मेंटेनेंस काम होने की वजह से घटों तक बिजली गुल रहेगी। आइए जानते हैं किन इलाकों में किस समय तक बिजली नहीं आएगी।

Power Supply: कोटा शहर में बिजली लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते आज सुबह से शाम तक कई क्षेत्रों में निर्धारित समय के अनुसार बिजली कटौती की जाएगी। निजी बिजली कंपनी द्वारा यह शटडाउन लिया गया है, ताकि लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों का आवश्यक रखरखाव किया जा सके। इस दौरान तकनीकी टीमें वायरिंग, पोल और फीडर की जांच करेंगी। आइए जानते हैं किन इलाकों में किस समय तक बिजली नहीं आएगी।

इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल

सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
न्यू कॉलोनी गुमानपुरा, पूनम टेंट हाउस के पास, मां कलेक्षन के आसपास।

सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक
भारत होटल के पास गुमानपुरा, न्यू कॉलोनी, अजमेरी सोडा क्षेत्र।

सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक
राजीव गांधी नगर प्लॉट नंबर 1 से 58, 93 से 128, 202 से 213, 340 से 394 तक, मालखेडा होटल, एलन सफल्य, एलन साकार, वक्फ बोर्ड कॉलोनी, अधर शिला क्षेत्र।

सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक
आस्था नगर, गुरु कृपा कॉलोनी, गुरु गोविंद विहार अपार्टमेंट, गुरु नानक संघ, ज्ञान विहार, चौधरी की कोठी के पास, सिल्वर बॉल्स स्कूल के आसपास, समृद्धि नगर, अभिषेक चौराहा, प्रताप टाउन, गणपति नगर, कृष्णा रेजीडेंसी, लॉर्ड कृष्णा स्कूल, प्रताप रेजीडेंसी, काबरा बस्ती, श्री गिरिराज धाम, श्रीनाथ कॉलोनी, गुरुकुल के पास, सोगरिया श्मशान, जेठेंद्र एन्क्लेव, ओम वाटिका, बलदेव सिंह, चंद्रा होम्स सोगरिया, महालक्ष्मी कृषि फार्म, चंद्रविला, आनंद विहार सोगरिया कृषि क्षेत्र।

शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक
तालाब की पाल, आकाशवाणी कॉलोनी, राजेंद्र विहार, सरस्वती कॉलोनी, अंटाघर चौराहा, एमपी सिटी ऑफिस, पूरी एन्क्लेव, सीसीआई कोचिंग के आसपास का क्षेत्र, गैस गोदाम, विनायक विहार, जे.डी.बी. कॉलेज के आसपास।

बिजली विभाग ने बताया कि यह कार्य शहर की बिजली व्यवस्था को बेहतर और सुचारू बनाने के लिए आवश्यक है। ऐसे में नागरिकों से अपील की है कि वे अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। मेंटेनेंस कार्य पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

5379487