Power Cut: कोटा शहर में बिजली की लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह से शाम तक कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली कटौती रहेगी। आपको बता दें कि निजी बिजली कंपनी की ओर से यह शटडाउन लिया गया है ताकि लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव किया जा सके। इस दौरान तकनीकी टीमों द्वारा वायरिंग, पोल और फीडर की जांच का कार्य किया जा रहा है। कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। मेंटेनेंस पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

जानें किन इलाकों में की जाएगी बिजली कटौती

सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक 
कृष्णा नगर, नम्रता आवास, नम्रता आवास कच्ची बस्ती, गुरुद्वारा एन्क्लेव, सरदार की कोठी के आसपास, साईं शम्बुरी अपार्टमेंट, गणेश पुरी धाम, विश्वकर्मा नगर भव्या रेजीडेंसी, महावीर नगर प्रथम, श्री भागवतम रेजीडेंसी इलाकों की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी।

सुबह 10:15 से दोपहर 2:15 बजे तक 
महावीर नगर विस्तार योजना सेक्टर 3, संतोषी नगर और केशवपुरा सेक्टर 7 इलाकों की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी।

सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक
तेल घर, नेहरू नगर इलाकों की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी।

दोपहर 1:30 से शाम 5 बजे तक 
वसुन्धरा विहार इलाके की 3:30 घंटे बिजली कटौती की जाएगी।