Kota Electricity Connection: कोटा में आप नया बिजली कनेक्शन लेना चाहते है तो आपको केईडीएल के कार्यालय आने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे भी बिजली का कनेक्शन ले सकते हैं। केईडीएल ने यह सुविधा कोटा शहर में शुरू कर दी है। केईडीएल के सीओओ मनीष अरोडा ने बताया कि नया बिजली कनेक्शन लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति cescrajsthan.co.in या कम्पनी की बेवसाइट cescrajsthan.co.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

 सोलर कनेक्शन के लिए भी वेबसाइट या राज विद्युत ऐप से आवेदन किया जा सकता है। ऐसे में आप आवेदन करने के लिए केईडीएल की वेबसाइट या राज विद्युत एप खोलें।

जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

- आवेदन करने के लिए अपना शहर सलेक्ट करें।

- ऊपर दिए गए 'न्यू लोड' विकल्प पर क्लिक करें।

- आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी और कनेक्शन की श्रेणी दर्ज करें।

- आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करें।

- आवेदन जमा होने के बाद कंपनी की ओर से मौका मुआयना किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Municipal Corporation: नगर निगम का बड़ा कदम, ट्रेंचिंग ग्राउंड और सेदरिया में लगेंगे सोलर प्लांट

- मुआयने के बाद कंपनी मैसेज या ई-मेल के जरिए डिमांड राशि की जानकारी देगी।

- आवेदक ऑनलाइन या कंपनी की एप के माध्यम से डिमांड राशि जमा कर सकता है।

- राशि जमा होने के बाद राजस्थान विद्युत विनियामक आयोग के निर्देशों के अनुसार नया बिजली कनेक्शन जारी कर दिया जाएगा।

- इच्छुक व्यक्ति ई-मित्र के माध्यम से भी नया कनेक्शन लेने के लिए आवेदन कर सकता है।