rajasthanone Logo
Power Cut: कोटा में आज बिजली कटौती की जाएगी। जानें वल्लभबाड़ी से ट्रांसपोर्ट नगर तक किन इलाकों में आज पावर कट रहेगा।

Power Cut: कोटा शहर में बिजली की लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते आज सुबह से दोपहर तक कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली सप्लाई नहीं होगी। बता दें कि निजी बिजली कंपनी की ओर से यह शटडाउन लिया गया है ताकि लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव किया जा सके। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस दौरान तकनीकी टीमों द्वारा वायरिंग, पोल और फीडर की जांच का कार्य किया जा रहा है। ऐसे में कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। साथ ही बता दें कि मेंटेनेंस पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली बहाल कर दी जाएगी।

जानें किन इलाकों में  नहीं आएगी बिजली 

सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक
वल्लभबाड़ी, गुमानपुरा, सेंट्रल स्क्वायर मॉल के आसपास, जोधपुर स्वीट के आसपास, मूमल शॉप के आसपास, गुमानपुरा मैन रोड, संतोष बेक्ररी के आसपास, जड़िया कॉम्प्लेक्स, जनकदीप कॉम्प्लेक्स, गुरुद्वारा वल्लभ बाड़ी, पोरवाल भवन, मेहता नर्सिंग होम के आसपास के इलाके

सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक
ट्रांसपोर्ट नगर, रेड मून बार के आसपास, फ्लाई ऐश क्षेत्र, करणी नगर, शंभूपुरा, रामनगर पत्थर मंडी, पीजीसीआईएल, सोडिया तलाई, बंजारा बस्ती, कोटा बैराज, पीएचईडी कार्यालय मिनी अकेलगढ़, काली बस्ती और आसपास का क्षेत्र अभेड़ा महल, करणी माता मंदिर, पावर हाउस, नई पत्थर मंडी, पत्थर मंडी चौराहा, मोहन लाल सुखाड़िया आवासीय योजना, केशवपुरा सेक्टर-6 इलाके

5379487