rajasthanone Logo
Kota Blood Bank Update: रोटरी क्लब द्वरा बड़ी पहल की गई है। कोटा ब्लड बैंक में हाईटेक मशीन और 10 हजार दिव्यांगों को मुफ्त सहायता मिलेगी। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Kota Blood Bank Update: कोटा के ब्लड बैंक में जल्द ही अत्याधुनिक इलेक्ट्रोफेरेसिस उपकरण और ऑटोमैटिक एलिसा रीडर मशीन स्थापित की जाएगी। इन हाईटेक मशीनों की मदद से ब्लड की उन्नत जांच कर रक्तदाता में मौजूद जेनेटिक बीमारियों का भी पता लगाया जा सकेगा। इस पहल का उद्देश्य विशेष रूप से थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को अधिक सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण रक्त उपलब्ध कराना है। वहीं इस मशीन के जरीए ब्लड देने वाले की जेनेटिक बीमारी का भी पता लगाया जा सकता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को सुरक्षित ब्लड मुहैया कराने के लिए एक उच्च क्षमता का ब्लड कोल्ड स्टोरेज भी दिया जाएगा। इसके लिए रोटरी क्लब कोटा, इंटरनेशनल से 40 से 50 लाख रूपए की ग्रांट लाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने बताया कि करीब तीन से चार महीने का समय इसमें लगेगा। इसके अलावा 10 हजार दिव्यांगों को राहत देने के लिए संबल 3 कार्यक्रम चलाया जाएगा। हाडौती क्षेत्र के गांव-गांव और ढाणी-ढाणी जाकर मेडिकल स्टोर्स और पंचायतों के माध्यम से एक विशाल शिविर का प्रचार किया जाएगा।

आपको बताते चलें कि इस महाशिविर का लक्ष्य 10,000 दिव्यांगों को उनकी आवश्यकतानुसार कृत्रिम हाथ-पैर (जयपुर फुट), कैलिपर्स, बैसाखी, व्हीलचेयर, ट्राई-साइकिल और सुनने की मशीनें पूरी तरह फ्री में उपलब्ध कराना है। इसके अलावा बड़े स्तर पर मेडिकल कैंप भी लगाए जाएंगे।अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खींची ने बताया कि गोबरिया बावड़ी स्थित मानव सेवा अस्पताल में क्लब की ओर से स्थापित छह डायलिसिस मशीनों के जरिए जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क डायलिसिस सेवा दी जाती रहेगी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में देवनारायण रोटरी पब्लिक स्कूल संचालित किया जा रहा है जिसमें कम से कम शुल्क में अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई करवाई जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में देवनारायण रोटरी पब्लिक स्कूल संचालित किया जा रहा है जिसमें कम से कम शुल्क में अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई करवाई जा रही है। स्कूल अभी आठवीं तक है जिसे 10वीं तक करने के लिए केडीए के सहयोग से एक और मंजिल बनवाने तथा बच्चों के लिए खेल मैदान तैयार करवाने का प्रयास किया जा रहा है।

5379487