rajasthanone Logo
Khatipura Railway Station: 49.50 करोड़ की नई रेल लाइनें और 49 करोड़ का दूसरा प्रवेश द्वार बनने जा रहा है। ऐसे में खातीपुरा को नई पहचान मिलेगी। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Khatipura Railway Station: जयपुर का खातीपुरा स्टेशन अगले दो साल में जयपुर का पहला महत्वपूर्ण टर्मिनल स्टेशन बनने जा रहा है। रेलवे ने यहां फेज-3 और फेज-4 के तहत बड़े विस्तार की योजना तैयार की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसके बाद न सिर्फ की क्षमता बढ़ेगी, बल्कि जयपुर जंक्शन पर ट्रेनों का दबाव भी कम होगा। वहीं भविष्य में नॉर्थ ईस्ट, हावड़ा, सियालदाह, पटना, दरभंगा, यशवंतपुर सहित अधिकांश लंबी दूरी की स्पेशल ट्रेनें खातीपुरा से ही संचालित की जाएंगी।

फेज-3 और फेज-4 को मिली मंजूरी

फेज-3 के तहत खातीपुरा स्टेशन पर तीन नई रेल लाइनें (22, 23 और 24) विकसित की जाएंगी। इसके साथ अतिरिक्त स्टेबलिंग लाइनें, नई कनेक्टिविटी, वाटर रीसाइक्लिंग प्लांट और आधुनिक इलेक्ट्रिकल-मैकेनिकल सुविधाएं बनाई जाएंगी। लगभग 49.50 करोड़ रुपए की लागत वाले इस चरण को दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद फेज-4 में करीब 49 करोड़ रुपए की लागत से स्टेशन का दूसरा प्रवेश द्वार विकसित किया जाएगा। यहां नई बुकिंग सुविधाएं, प्रतीक्षालय, रिटेल स्पेस, पार्किंग क्षेत्र और 6 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज बनाया जाएगा।

2028 तक पूर्ण टर्मिनल स्टेशन का लक्ष्य

परियोजना मार्च 2028 तक पूरी करने का लक्ष्य है। रविवार को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव खातीपुरा स्टेशन से दोपहर 4 बजे खातीपुरा-दरभंगा एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। अप्रैल 2023 में 193.59 करोड़ रुपए की लागत से फेज-1 पूरा किया था। 6 हाई-लेवल प्लेटफॉर्म, नई यार्ड रिमॉडलिंग, लिफ्ट, एस्केलेटर, पार्किंग, नया स्टेशन भवन और आधुनिक यात्री सुविधाएं विकसित की गई। जून 2026 में 204 करोड़ रुपए की लागत वाला इंटीग्रेटेड कोच केयर कॉम्प्लेक्स (फेज-2) शुरू हो चुका है। यहां ट्रेनों की धुलाई, मरम्मत, निरीक्षण और अनुरक्षण की अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। ट्रेन ऑपरेशन एक्सपर्ट डी.पी. मिश्रा और आशीष पुरोहित के अनुसार मुख्यालय जयपुर में टर्मिनेट और ओरिजनेट होने वाली कई ट्रेनों को मेन्टेनेंस के चलते खातीपुरा शिफ्ट करने की योजना बना रहा है।

 

5379487