Water Supply Latest Update: जोधपुर में 12 जुलाई को आधे से ज्यादा इलाकों में पानी नहीं आएगा। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के मुताबिक ग्रीष्मकालीन जल भंडारण जलाशयों के साथ-साथ फिल्टर प्लांट, पंप हाउस और पाइपलाइनों की जरूरी सफाई और मेंटेनेंस काम की वजह से यह फैसला किया गया है।

वहीं PHED नगर वृत्त जोधपुर के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र मेहता ने बताया कि शहर के सभी फिल्टर हाउस से जलापूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी। इसके चलते कई इलाकों में पानी की सप्लाई का शेड्यूल एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है।

जानें किन इलाकों में बदला शेड्यूल

कायलाना, चौपासनी और सूरपुरा फिल्टर हाउसः इन क्षेत्रों में 12 जुलाई को होने वाली सप्लाई अब 13 जुलाई और 13 जुलाई की सप्लाई 14 जुलाई को होगी। झालामंड और तख्त सागर फिल्टर हाउस, सरस्वती नगर, कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टर, पाल बाइपास और शिल्पग्राम के आसपास क्षेत्रों में 12 जुलाई को सुबह 10 बजे तक जलापूर्ति सामान्य रहेगी।

यह भी पढ़ें- Railway Update: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, अमरापुर-अरावली एक्सप्रेस आज रात 2 घंटे देरी से चलेगी

इसके बाद यहां 13 जुलाई की सप्लाई 14 जुलाई को और 14 जुलाई की सप्लाई 15 जुलाई को की जाएगी। ऐसे  में लोगों से अपील है कि वे पानी को स्टोर कर लें ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।