Railway Update: पूर्वी और उत्तरी राजस्थान से मुंबई जाने वाले रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमरापुर-अरावली एक्सप्रेस आज (गुरुवार) रात करीब 2 घंटे की देरी से रवाना होगी। उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि महाराष्ट्र के ठाकुरबारी-मंकी हिल स्टेशन के बीच हुए लैंडस्लाइड के कारण ट्रेन का संचालन प्रभावित हुआ है।
लैंडस्लाइड के चलते बदला ट्रेन का समय
ट्रेन संख्या 14701 अमरापुर-अरावली एक्सप्रेस श्रीगंगानगर जंक्शन से अपने निर्धारित समय रात 11 बजे के बजाय रात 1 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन चूरू होते हुए रामगढ़ शेखावाटी, लक्ष्मणगढ़, सीकर जंक्शन, पलसाना और रींगस सहित कई स्टेशनों पर रुकती है। रीशेड्यूलिंग के चलते इन स्टेशनों पर ट्रेन एक घंटे से अधिक की देरी से पहुंचने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- Railway Update: लैंडस्लाइड के चलते रेलवे का बड़ा फैसला, राजस्थान से चलने वाली कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित
अमरापुर-अरावली एक्सप्रेस रीशेड्यूल
रेलवे के अनुसार, सीकर जंक्शन पर ट्रेन अगले दिन (शुक्रवार) सुबह करीब 8 बजे के बाद पहुंचने का अनुमान है। यात्रियों की सुविधा के लिए सभी संबंधित स्टेशनों के डिस्प्ले बोर्ड पर ट्रेन का संभावित समय प्रदर्शित किया जाएगा। ऐसे में रेलवे द्वारा यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा पर जाने से पहले ट्रेन का Arrival-Departure Status जरूर चेक कर लें। वहीं निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले स्टेशन पहुंचें।










