rajasthanone Logo
Rajasthan Water Supply:जोधपुर में मेंटेनेंस कार्य की वजह से कुछ दिनों तक पानी नहीं आएगा। जानें कब तक नहीं आएगा पानी।

Rajasthan Water Supply:जोधपुर शहर में पाइपलाइन और फिल्टर प्लांट के मेंटेनेंस कार्य के चलते आने वाले दिनों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। आपको बता दें कि गर्मी के मौसम को देखते हुए जल भंडारण और पाइपलाइनों के रखरखाव का काम किया जा रहा है, जिसके कारण निर्धारित दिनों में जलापूर्ति बंद या परिवर्तित रहेगी।

जानें शेड्यूल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कायलाना, चौपासनी और सूरपुरा फिल्टर हाउस से जुड़े क्षेत्रों में 24 मार्च को होने वाली जलापूर्ति अब 25 मार्च को की जाएगी। वहीं 25 मार्च की सप्लाई 26 मार्च और 26 मार्च की सप्लाई 27 मार्च को दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Railway: स्टेशन पर इंस्टॉल होगा AI और QR कोड सिस्टम, रखी जाएगी हर कोने की निगरानी

इन क्षेत्रों में नहीं आएगा पानी

अधिशासी अभियंता राजेंद्र मेहता ने बताया कि झालामंड और तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुड़े क्षेत्रों—सरस्वती नगर, कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड, पाल बाइपास और शिल्पग्राम के आसपास क्षेत्रों में 24 मार्च को सुबह 10 बजे तक ही सामान्य जलापूर्ति होगी। इसके बाद इन इलाकों में भी सप्लाई शेड्यूल में बदलाव रहेगा। आपको बताते चलें कि 25 मार्च को की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रूप से होगी। ऐसे में नागरिकों से अपील है कि वे पानी का संग्रह पहले से कर लें और पानी का उपयोग सावधानी से करें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

5379487