Water Supply News: राजस्थान के जोधपुर शहर में आज फिल्टर प्लांट, पंप हाउस और पाइपलाइनों में रखरखाव एवं सफाई कार्य के चलते कई इलाकों में जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। जलदाय विभाग की ओर से बताया गया है कि फिल्टर हाउस से होने वाली पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी, जिससे शहर के कई क्षेत्रों में पानी की किल्लत हो सकती है।
इसका असर शहर के कायलाना, चौपासनी और सुरपुरा क्षेत्रों में देखने को मिलेगा। इन इलाकों में आज की पानी सप्लाई अब 6 मई को की जाएगी, जबकि 6 मई की निर्धारित सप्लाई 7 मई को दी जाएगी।
जानें किन इलाकों में बंद होगी पानी की सप्लाई
जलदाय विभाग, जोधपुर सिटी सर्कल के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र मेहता ने बताया कि झालामंड और तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 10 बजे तक जल आपूर्ति सामान्य रूप से जारी रहेगी। इन क्षेत्रों में सरस्वती नगर, कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टर, पाल बाइपास और शिल्पग्राम के आसपास के इलाके शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- Drug Control Department: राजस्थान में कई दवाइयां और मेहंदी कोन निकले नकली, विभाग ने जनता को किया सतर्क
इन क्षेत्रों में सरस्वती नगर, कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टर, पाल बाइपास और शिल्पग्राम के आसपास के इलाके शामिल हैं। हालांकि, इन इलाकों में भी जल आपूर्ति के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। यहां 6 मई को होने वाली सप्लाई 7 मई को और 7 मई की सप्लाई 8 मई को की जाएगी। जलदाय विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे पानी का आवश्यक भंडारण पहले से कर लें और सहयोग बनाए रखें। ऐसे में जलदाय विभाग ने शहरवासियों से अपील की है कि वे पहले से पानी का स्टोर कर लें और विभाग के कार्य में सहयोग बनाए रखें, ताकि रखरखाव कार्य समय पर पूरा किया जा सके।पुर