Water Supply: जोधपुर शहर के फिल्टर प्लांट, पंप हाउस और पाइपलाइनों में रखरखाव और सफाई के कार्य के चलते, जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। आपको बता दें कि शहर के फिल्टर हाउस से पानी की सप्लाई होने वाले सभी इलाकों में आज पानी नहीं आएगा।

मिली जानकारी के मुताबिक, जोधपुर में कायलाना, चोपसनी और सुरपुरा फिल्टर हाउस से पानी की सप्लाई पाने वाले सभी इलाकों में 15 मई होने वाली पानी की सप्लाई 16 मई को दी जाएगी। वहीं, 16 मई को होने वाली सप्लाई 17 मई को दी जाएगी।

ऐसे में जलदाय विभाग जोधपुर सिटी सर्कल के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र मेहता ने बताया कि झालामण्ड और तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुड़े इलाकों में आज सुबह 10:00 बजे तक होने वाली पानी की सप्लाई सामान्य रूप से जारी रहेगी।

इसके साथ ही आपको बता दें कि सरस्वती नगर, कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टर, और पाल बाइपास व शिल्पग्राम के आसपास के इलाकों में लोगों को पानी की परेशानी हो सकती है। आपको बताते चलें कि इन इलाकों में भी आने वाले दिनों के जलापूर्ति शेड्यूल में बदलाव किया गया है। ऐसे में विभाग का कहना है कि 16 मई को होने वाली पानी की सप्लाई अब 17 मई को और 17 मई की सप्लाई 18 मई को दी जाएगी। जलदाय विभाग ने लोगों से पानी स्टोर करने की अपील की है जिससे लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़ें और अपने जरूरी काम कर सकें।