Jodhpur Water Supply: जोधपुर शहर में लगातार बढ़ रही गर्मी और पानी के स्टोरेज की कमी के चलते हालात काफी बिगड़ रहे हैं। ऐसे में जलदाय विभाग की ओर से लगातार 'क्लोजर' लिया जा रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब 22 जुलाई को मेंटेनेंस और वॉटर स्टोरेज को लेकर शहर के सभी फिल्टर हाउस से पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी।

आपको बता दें कि जोधपुर शहर में लगातार क्लोजर लेने की नौबत आ रही है। हर नए शेड्यूल के बाद जलदाय विभाग की ओर से एक दिन पूरे शहर की पानी सप्लाई बंद रखी जा रही है, जिसके बाद ही जल आपूर्ति का नया शेड्यूल जारी किया जा रहा है।

जानें क्या है नया शेड्यूल

जलदाय विभाग के एसई (SE) राजेंद्र मेहता ने बताया कि शहर के कायलाना, चौपासनी और सुरपुरा फिल्टर हाउस से जुड़े क्षेत्रों में 22 जुलाई को होने वाली पानी की सप्लाई अब 23 जुलाई को होगी। साथ ही बता दें कि 23 जुलाई को होने वाली सप्लाई अब 24 जुलाई को की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Bhilwara Auto Drivers Protest: टेंपो यूनियन का बड़ा प्रदर्शन, मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन की चेतावनी

वहीं राजेंद्र मेहता ने आगे बताया कि झालामंड और तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुड़े क्षेत्रों (जैसे- सरस्वती नगर, कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टर, पाल बाइपास और शिल्पग्राम के आस-पास के इलाकों) में 22 जुलाई को सुबह 10 बजे तक की जाने वाली सप्लाई सामान्य रहेगी। इसके बाद का शेड्यूल इस प्रकार होगा। यहां 23 जुलाई को होने वाली सप्लाई अब 24 जुलाई को होगी। 24 जुलाई को होने वाली पानी की सप्लाई अब 25 जुलाई को की जाएगी।