rajasthanone Logo
Jodhpur News: स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में विकसित होंगे ‘वेस्ट टू बेस्ट’ आर्ट पार्क तैयार किए जाएंगे। आईए जानते हैं पूरी खबर।

Jodhpur News: स्वच्छता को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक अभिनव पहल शुरू की जा रही है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत अब गांवों में कचरा बोझ नहीं, बल्कि आकर्षण का केंद्र बनेगा। जिले की प्रत्येक पंचायत समिति की एक-एक ग्राम पंचायत में “वेस्ट टू बेस्ट” थीम पर आर्ट पार्क विकसित किए जाएंगे।

आकर्षण का केंद्र बनेगा

यह पहल न सिर्फ स्वच्छता को बढ़ावा देगी, बल्कि ग्रामीणों को शहर जैसी सुविधाओं वाला सुंदर और उपयोगी पार्क भी उपलब्ध कराएगी। जिला परिषद के सीईओ आशीष मिश्रा ने बताया कि जिले की 21 पंचायत समितियों में चयनित ग्राम पंचायतों में यह प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। पाकों में कबाड़ और अनुपयोगी सामग्री से कलात्मक संरचनाएं तैयार होंगी, जो स्वच्छता का संदेश देने के साथ-साथ आकर्षण का केंद्र भी बनेंगी।

गांव का स्वरूप बदलेगा

इन आर्ट पाकों को हर आयु वर्ग को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जाएगा। छोटे बच्चों के लिए रंग-बिरंगे झूले और खेल उपकरण लगाए जाएंगे, वहीं युवाओं और बुजुगों के लिए वॉकिंग ट्रैक, बैठने की व्यवस्था और हरियाली विकसित की जाएगी। सुबह-शाम सैर करने वालों के लिए भी बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। इस पहल से गांवों का स्वरूप बदलेगा और स्वच्छता के प्रति लोगों की सोच में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा।

ऐसे में माना जा रहा है कि इस पहल से न केवल गांवों का स्वरूप बदलेगा, बल्कि स्वच्छता के प्रति लोगों की सोच में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। साथ ही, यह परियोजना पर्यावरण संरक्षण, कचरा प्रबंधन और सामुदायिक भागीदारी को भी प्रोत्साहित करेगी।

5379487