Drug Control Action: जोधपुर पुलिस द्वारा शादी-विवाह और सावों के सीजन के बीच नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्ती बर्ती जा रही है। कई आयोजनों में मनुहार की आड़ में अफीम, डोडा जैसे मादक पदार्थ परोसे जाने की प्रवृत्ति को देखते हुए पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया ने लोगों को जागरूक करने के साथ कड़ी चेतावनी दी है। 

कमिश्नर ने दी सख्त चेतावनी

बता दें कि पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया ने स्पष्ट कहा कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने अपील की कि लोग किसी भी तरह की नशीली गतिविधियों में न पड़ें, चाहे शादी समारोह हो, सामाजिक आयोजन हो या कोई अन्य कार्यक्रम। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर मादक पदार्थों के सेवन, परिवहन या संग्रहण का मामला सामने आया, तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Politics: चूरू में राजेंद्र राठौड़ की बहू बनीं जिला प्रमुख, ब्यावर में बहुमत के बावजूद भाजपा हारी

शादी समारोहों में भी होगी निगरानी

कमिश्नर भोमिया के अनुसार, पुलिस लगातार इस तरह की सूचनाओं और इनपुट्स पर नजर बनाए हुए है तथा विभिन्न स्थानों पर टीमें भी तैनात की गई हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि कोई भी ऐसा प्रयास नहीं करेगा, लेकिन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तय है। यदि कहीं नशा होता पाया गया तो इसकी सूचना कमिश्नर ऑफिस मैं भी दे सकते हैं।