rajasthanone Logo
Rajasthan Crime News: कोर्ट से लौट रहे दंपती पर दोस्तों ने हमला कर दिया। वहीं डंपर से टक्कर मारकर हादसा दिखाने की कोशिश की। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Rajasthan Crime News: जोधपुर में कोर्ट मरीज कर लौट रहे कपल पर जानलेवा हमला करने वाले 4 आरोपियों को जोधपुर ग्रामीण की कापरड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पीड़ित को डंपर से टक्कर मारकर इसे रोड एक्सीडेंट देने की कोशिश की थी। बताया जा रहा है कि चारों आरोपी युवक के लव मैरिज करने से नाराज थे।

मिली जानकारी के मुताबिक, पीपाड़ शहर निवासी असलम (30) ने बताया कि उसका भाई अजरूदीन (30) एक युवती (28) से लव मैरिज की थी। वह दोनों 9 जुलाई को जोधपुर कोर्ट में पेशी के बाद घर लौट रहे थे। इस लव मैरिज से नाराज अजरूदीन के 4 दोस्तों ने डांगियावास पुल के पास से उनका पीछा करना शुरू कर दिया। दोस्तों ने अजरूदीन को रास्ते में रोकने की कोशिश की, उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंके और उन्हें धमकियां भी दीं।

लव मैरिज से नाराज 4 आरोपी गिरफ्तार

असलम ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने पहले से ही एक सोची-समझी साजिश रच रखी थी। आरोपियों ने कापरड़ा थाना क्षेत्र में द्वारिकाधीश होटल के पास सड़क पर एक डंपर आगे लगा दिया था और अजरूदीन की गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी की गाड़ी आगे से चकनाचूर हो गई। अजरूदीन और उसकी वाइफ गंभीर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को जोधपुर एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया।

पीड़ित के भाई असलम ने आरोप लगाया कि आरोपी इसे सड़क हादसे का रूप देना चाहते थे, ताकि वे सुरक्षित बच निकलें। मामले की गंभीरता को देखते हुए जोधपुर ग्रामीण एसपी पी.डी. नित्या के निर्देशन, एएसपी भोपालसिंह लाखावत व डीएसपी बिलाड़ा मनीष देव के सुपरविजन में कापरड़ा थानाधिकारी सुनीता कुमारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से चारों आरोपियों को  गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
 

5379487