rajasthanone Logo
Railway Alert: जोधपुर मंडल में आरयूबी निर्माण कार्य के चलते रेलवे ने ट्रेनों का संचालन बदला है। ऐसे में कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। आइए इस लेख में जानते हैं कौन-कौन सी ट्रेन प्रभावित होगी।

Railway Alert: उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जोधपुर मंडल के समदडी-लूनी रेललाइन के बीच सतलाना यार्ड में समपार फाटक संख्या-227 पर आरयूबी निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक जा रहा है। जिसके चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि आरयूबी निर्माण के चलते कई ट्रेनें रद्द रहेंगे और कई आंशिक रद्द रहेंगी।

रद्द ट्रेनें (प्रारम्भिक स्टेशन से)

गाडी संख्या 74839, भगत की कोठी-बाडमेर ट्रेन दिनांक 14 और 21 जून को रद्द रहेगी।

गाडी संख्या 74840, बाडमेर-भगत की कोठी ट्रेन 15 और 22 जून को रद्द रहेगी।

आंशिक रद्द ट्रेनें (प्रारम्भिक स्टेशन से)

गाडी संख्या 14896, बाडमेर-भगत की कोठी ट्रेन 14 जून और 21 जून को बाडमेर से प्रस्थान करेगी वह समदडी तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह ट्रेन समदडी-भगत की कोठी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

गाडी संख्या 14893, भगत की कोठी-बाडमेर ट्रेन 14 जून और 21 जून को भगत की कोठी के स्थान पर समदडी से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा भगत की कोठी-समदडी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित ट्रेनें (प्रारम्भिक स्टेशन से)

गाडी संख्या 20485, जैसलमेर-साबरमती ट्रेन जो 14 जून और 21 जून को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया लूनी-मारवाड-महेसाना होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन पाली मारवाड, मारवाड जं., रानी, फालना, सुमेरपुर जवाई बांध, पिंडवाडा, आबूरोड, पालनपुर, सिद्धपुर व ऊंझा स्टेशनों पर ठहराव करेगी और मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा दुदाडा, समदडी, मोकलसर, जालोर, मोदरान, मारवाड भीनवाल, रानीवाडा, धनेरा, भीलडी व पाटन स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।

गाडी संख्या 20486, साबरमती- जैसलमेर ट्रेन 14 जून और 21 जून को साबरमती से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया महेसाना-मारवाड-लूनी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा ऊंझा, सिद्धपुर, पालनपुर, आबूरोड,

مगाडी संख्या 20485, जैसलमेर-साबरमती ट्रेन जो 14 जून और 21 जून को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया लूनी-मारवाड-महेसाना होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन पाली मारवाड, मारवाड जं., रानी, फालना, सुमेरपुर जवाई बांध, पिंडवाडा, आबूरोड, पालनपुर, सिद्धपुर व ऊंझा स्टेशनों पर ठहराव करेगी और मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा दुदाडा, समदडी, मोकलसर, जालोर, मोदरान, मारवाड भीनवाल, रानीवाडा, धनेरा, भीलडी व पाटन स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।

यह भी पढ़ें- Indian Railway Update: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, आगरा-असारवा समर स्पेशल ट्रेन शुरू, उदयपुर होकर चलेगी नई सेवा

गाडी संख्या 20486, साबरमती- जैसलमेर ट्रेन 14 जून और 21 जून को साबरमती से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया महेसाना-मारवाड-लूनी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा ऊंझा, सिद्धपुर, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाडा, सुमेरपुर जवाईबांध, फालना, रानी, मारवाड जं. व पाली मारवाड स्टेशनों पर ठहराव करेगी तथा मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा पाटन, भीलडी, धनेरा, रानीवाडा, मारवाड भीनवाल, मोदरान, जालोर, मोकलसर, समदडी व दुदाडा स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।

रीशडयूल ट्रेनें (प्रारम्भिक स्टेशन से)

गाडी संख्या 14887, ऋषिकेश-बाडमेर ट्रेन 20 जून को ऋषिकेश से अपने निर्धारित समय से 2 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।

5379487