Rajasthan PNB Ghotala: राजस्थान के झुंझुनू जिले में पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर ने 6.50 करोड़ रुपए का गोल्ड घोटाला किया है। यह मामला सामने आया तो पीड़ित की आंखें फटी की फटी रह गई। अब यह खबर खूब सुर्खियों में है, चलिए हम आपको बताते हैं कि बैंक मैनेजर ने कैसे पीड़ित को चूना लगाते हुए 6.50 करोड़ रुपए का गोल्ड घोटाला किया। उन पैसों से मैनेजर ने जमीन खरीदी और डेयरी प्लांट भी खोल दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, झुंझुनू जिले में नवलगढ़ के नानसा गेट स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में यह गोल्ड घोटाले की खबर सामने आई है, जिसका मुख्य आरोपी बैंक मैनेजर ही है। उन्होंने इस घोटाले की रकम से अपने लिए जमीन खरीद ली, लेकिन अब आरोपियों की करतूत से पर्दा उठने लगा है। आरोपी बैंक मैनेजर ने बैंक के ही दो अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर सारे 6 करोड़ रुपए कीमत के लगभग 4 किलो से अधिक वजन के सोने के जेवर खुर्द बुद्ध कर दिए और इस रकम से आरोपी ने जमीनों का सौदा कर डाला।
4 किलो से ज्यादा सोना किया गायब
पुलिस ने इसको लेकर केस भी दर्ज कर लिया है, जिसके अनुसार ग्राहकों को दिए गए गोल्ड लोन के बदले स्ट्रांग रूम की गोल्ड सेफ सोने के आभूषणों के सैकड़ों पैकेट रखे हुए थे और इनमें से 73 पैकेट में रखे असली सोने के आभूषण निकालकर उनकी जगह नकली आभूषण रख दिए। इसके अलावा तीन पैकेट में रहकर आभूषणों का वजन कम पाया गया। इसको लेकर प्रारंभिक जांच में 4198 ग्राम सोने के आभूषण कम मिले और उसकी कीमत करीब 6.50 करोड़ रुपए है। पुलिस ने चोरी हुए सोने की वास्तविक मात्रा नहीं बताया है।
कैसे दिया घोटाले को अंजाम
बताते चले की यह गोल्ड जिस जगह पर रखा गया था, वह दो चाबियों से खुलता था। जिसकी जिम्मेदारी तत्कालीन वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अमित कुमार और उप प्रबंधक अनंत प्रकाश चौधरी के पास थी। 28 जनवरी को जब गोल्ड सैफ का चार्ज उप प्रबंधक सीमा को सौंपा जा रहा था, तब की गई जांच के दौरान सामने आया कि पैकेट के साथ छेड़छाड़ हुई है। इसके बाद बैंक प्रबंधन ने आंतरिक जांच शुरू की जिसमें घोटाले की पोल खुल गई और अब बैंक की शिकायत के बाद उनके प्रबंधक और उप प्रबंधक दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।