rajasthanone Logo
JEE Advanced 2026 Registration: गुरुवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वहीं कैंडिडेट्स बिना कैटेगरी सर्टिफिकेट भी अप्लाई कर सकते हैं।

JEE Advanced 2026 Registration: जेईई-मेन 2026 के परिणाम जारी होने के बाद अब जेईई-एडवांस्ड 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई है। इस वर्ष लगभग 2.5 लाख क्वालिफाइड विद्यार्थियों को आवेदन करने का अवसर मिला है, जिससे देशभर के इंजीनियरिंग अभ्यर्थियों में उत्साह देखा जा रहा है। एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि जिन विद्यार्थियों के पास कैटेगरी सर्टिफिकेट फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसे अभ्यर्थी डिक्लेरेशन फॉर्म के जरिए भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह फॉर्म जेईई एडवांस्ड 2026 के इनफॉरमेशन ब्रोशर के एनेक्सचर-2 में उपलब्ध है, जो ईडब्लूएस, ओबीसी एनसीएल और एससी-एसटी कैटेगरी के लिए मान्य है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कुल 2,50,182 क्वालिफाइड विद्यार्थियों में जनरल 96,873, दिव्यांग जनरल 4,391, ईडब्ल्यूएस 25,009, ओबीसी 67,597, एससी 37,522 और एसटी 18,790 विद्यार्थी शामिल हैं। 

अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह

हालांकि हर साल सभी क्वालिफाइड विद्यार्थी आवेदन नहीं करते। इसके पीछे मुख्य कारण जेईई एडवांस्ड के दो अटेम्प्ट पूरे हो जाना या 12वीं बोर्ड में न्यूनतम अंक पात्रता पूरी नहीं कर पाना है। पिछले तीन सालों के आंकड़ों के मुताबिक औसतन 1.87 लाख विद्यार्थी ही एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करते हैं। वर्ष 2025 में 1,86,510, 2024 में 1,86,584 और 2023 में 1,89,487 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। विशेषज्ञों के अनुसार इस बार भी रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा इसी औसत के आसपास रहने की संभावना है।ऐसे में एक्सपर्ट का मानना है कि इस बार भी रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा इसी औसत के आसपास रहने की संभावना है। ऐसे में योग्य अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जा रही है।

5379487