Rajasthan Crime News: जयपुर में रविवार रात सिर फोड़कर एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक अपने दोस्त के साथ शराब पार्टी कर ठेकेदार से रुपए मांगने गया था। लेन-देन के विवाद में सरिए से हमला कर हत्या कर दिया गया। वहीं मुहाना थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाया है।
विवाद बढ़ने पर सरिए से सिर पर वार
SHO (मुहाना) मुकेश खरड़िया ने बताया कि सीकर के नीमकाथाना निवासी सचिन वर्मा (25) की हत्या हुई है। सचिन टाइल्स लगाने का काम करता था। वह रिंग रोड मुहाना में रहने वाले अपने दोस्त ऐपी के पास रविवार को आया था। देर शाम सचिन ने ऐपी के साथ मिलकर घर पर शराब पार्टी की। बातचीत के दौरान ऐपी ने सचिन को बताया कि ठेकेदार बुद्धराम (25) टाइल्स लगाई का पेमेंट नहीं दे रहा है। सचिन व ऐपी दोनों शराब पार्टी कर रात करीब 11 बजे घर के पास रहने वाले ठेकेदार बुद्धराम के पास पहुंचे।
यह भी पढ़ें- Rajasthan JEN Vacancy 2026: राजस्थान में जूनियर इंजीनियर की 874 पदों पर भर्ती, RSSB ने शुरू किए ऑनलाइन आवेदन
वहीं बताया जा रहा है कि रुपयों के लेन-देने के विवाद के चलते झगड़ा करने लगा। कहासुनी के दौरान सचिन ने ठेकेदार बुद्धराम के साथ मारपीट कर दी। झगड़ा होते देखकर मौके पर मौजूद बुद्धराम के दोनों भतीजों ने हमला कर दिया। भतीजे किशन (20) ने सरिए से सचिन के सिर पर वार कर दिया। सिर फूटने पर निढाल होकर लहूलुहान हालत में सचिन जमीन पर गिर पड़ा। ये देखकर उसका साथी ऐपी मौके से भाग निकला।
झगड़े की सूचना पर मुहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर हालत में सचिन को महात्मा गांधी हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टर्स ने चेकअप के बाद सचिन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर ठेकेदार बुद्धराम व उसके दोनों भतीजों का राउंडअप कर लिया है।