rajasthanone Logo
Urology Department: जयपुर में 18-19 सितंबर को यूरोलॉजी कॉन्फ्रेंस होगी। वहीं रोबोट और लेप्रोस्कोपी से लाइव होगी री-कंस्ट्रक्शन ।

Urology Department: देशभर में यूरोलॉजी के प्रमुख डॉक्टर्स कल जयपुर में आएंगे। दो दिन चलने वाली एक कॉन्फ्रेंस में ये डॉक्टर्स यूरोलॉजी से जुड़ी बीमारियों, उनके इलाज और नई तकनीक पर चर्चा करेंगे। इस दौरान जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल की सुपर स्पेशियलिटी विंग से री-कंस्ट्रक्शन सर्जरी का लाइव भी किया जाएगा।

इसमें एक साथ 2 ओपरेशन थिएटर से डॉक्टरों की टीम रोबोट और लेप्रोस्कोपी के जरिए ऑपरेशन करके दिखाएंगे। ये सेमीनार 18 और 19 सितंबर को जयपुर के टोंक रोड दुर्गापुरा स्थित होटल रॉयल ऑर्चिट में आयोजित की जाएगी।
 इस कॉन्फ्रेंस के ऑर्गेनाइजेशन चैयरमेन और एसएमएस मेडिकल कॉलेज के यूरोलॉजी डिपार्टमेंट हैड डॉ. शिवम प्रियदर्शी ने बताया- कॉन्फ्रेंस का शुभारंभराज्यपाल हरिभाऊ बागड़े करेंगे। डॉक्टर ने बताया- इस कॉन्फ्रेंस का मुख्य उदेश्य यूरोलॉजी में आए नए डॉक्टर्स को री-कंस्ट्रक्शन सर्जरी के बारे में जानकारी देना है।

इसके लिए एसएमएस के सुपर स्पेशियलिटी सेंटर में बने 2 ऑपरेशन थिएटर में लगातार 2 दिन तक 25 से ज्यादा री-कंस्ट्रक्शन सर्जरी की जाएगी, जिसे लाइव कॉन्फ्रेस में बैठे डॉक्टरों को दिखाया जाएगा। ये सर्जरी रोबोट और लेप्रोस्कोपी दोनों के जरिए कैसे की जाती है, इनमें क्या चुनौतियां आती है, इन सबके बारे में डिटेल से जानकारी दी जाएगी। डॉ. शिवम प्रियदर्शी ने बताया- एसएमएस मेडिकल कॉलेज में यूरोलॉजी डिपार्टमेंट को बने 50 साल पूरे हो गए। इस मौके पर एसएमएस मेडिकल कॉलेज से पास आउट यूरोलॉजी के डॉक्टर्स भी इसमें शामिल होंगे। इस कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर्स के अलावा PG स्टूडेंट को भी शामिल किया है, ताकि इन स्टूडेंट्स को सीखने को मिल सके।

5379487