Jaipur Traffic Police: ट्रैफिक पुलिस का काम यातायात को नियंत्रित करना होता है। जिससे किसी तरह की कोई घटना न हो सके, लेकिन जयपुर की ट्रैफिक पुलिस अपना काम तो कर रही है साथ ही रिश्वत भी मांग रही है। अब तक आपने यही सुना होगी कि किसी ट्रैफिक पुलिस वाले ने रिश्वत में पैसे मांगे। लेकिन जयपुर में ट्रैफिक पुलिस रिश्वत में शराब की मांग की है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

क्या है पूरा मामला?
यहां एक ट्रैफिक पुलिस वाले ने आम राहगीर से पैसों  की मांग की। उन्होंने रिश्वत में पैसे नहीं मांगे बल्कि ठेके से दारू का क्वार्टर लाने के लिए कहा। जयपुर के ही एक कंटेंट क्रिएटर ने जयपुर के WTP मॉल के पास ट्रैफिक पुलिस का एक स्टिंग वीडियो जारी किया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि पुलिस ने कहा कि हेलमेट नहीं है तो रिश्वत के तौर पर ठेके से एक क्वार्टर ले आओ और अपनी बाइक लेकर जाओ।

दरअसल, वीडियो में लड़का बताता है कि पुलिसकर्मी उससे पहले पैसे मांगते हैं, लेकिन जब वह कहता है कि उसके पास पैसे नहीं हैं तो पुलिसकर्मी उससे आरसी का क्वार्टर लाने को कहते हैं यानी शराब का क्वार्टर। इतना ही नहीं पुलिसकर्मी ने उसकी गाड़ी की चाबी भी अपने पास रख ली। इसके बाद पुलिसकर्मी उसे ठेके का रास्ता समझाते हैं और कहते हैं कि वहां से क्वार्टर लेकर आ जाओ  फिर गाड़ी दे देंगे। रिश्वतखोर ट्रैफिक पुलिसकर्मी की बात मानते हुए लड़का ठेके पर जाता है, क्वार्टर लेकर वापस आता है और फिर उसे उसकी गाड़ी की चाबी लौटा दी जाती है।

इस पूरे मामले को देखते हुए लोगों से ट्रैफिक पुलिस के ऊपर कई सवाल खड़े कर दिए है। सबसे बड़ा सवाल ये है कि कानून का पालन करवाने वाले ही अगर इस तरह के आरोपों में घिरे  तो आम जनता भरोसा किस पर करे?