Jaipur High Court : जयपुर सेशन कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। आपको बता दें कि कोर्ट के ऑफिशियल ई-मेल पर धमकी भरा मेल आने पर पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई। वहीं सूचना मिलते ही टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और कोर्ट परिसर को खाली कराया गया। टीमों ने अलग-अलग जगहों पर तलाशी ली, लेकिन किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
बम से उड़ाने की मिली धमकी
पुलिस ने बताया कि कोर्ट को आज दोपहर में बम से उड़ाने का धमकी भरा मेल मिला। वहीं मेल मिलने पर कोर्ट ने पुलिस कंट्रोल रूम और सीनियर अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद सभी टीमों को मौके पर बुलाया गया और लोगों को परिसर से दूर रहने की हिदायत देते हुए तलाशी शुरू की गई। अनुसार, यह धमकी भरा ई-मेल आज दोपहर कोर्ट को प्राप्त हुआ।
वहीं मेल मिलते ही कोर्ट प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम और वरिष्ठ अधिकारियों को दी। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सर्च ऑपरेशन के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिससे अधिकारियों ने राहत की सांस ली। फिलहाल पुलिस अब ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है और साइबर सेल की मदद से इसकी जांच की जा रही है।
पहले भी मिल चुकी हैं कई धमकियां
आपको बताते चलें कि इससे पहले भी जयपुर हाई कोर्ट को इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं, जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। लगातार मिल रही धमकियों के बाद भी पुलिस अभी तो इसका पता नहीं लगा पाई है। ऐसे में प्रशासन पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।