Jaipur News: राजधानी जयपुर में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। चंदवाजी थाना क्षेत्र में जयपुर-दिल्ली हाईवे स्थित अरावली पैलेस रिसॉर्ट में निर्माणाधीन दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय वहां सीवरेज के गड्ढे की मरम्मत का कार्य चल रहा था, जिसमें 24 से अधिक मजदूर लगे हुए थे। दीवार गिरने से कई मजदूर मलबे में दब गए। । आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह हादसा चंदवाजी थाना इलाके में जयपुर-दिल्ली हाईवे पर स्थित अरावली पैलेस रिसॉर्ट में सोमवार दोपहर 12:30 बजे हुआ।
दीवार गिरने से कई मजदूर दबे
सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत निम्स हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।हादसे के समय 24 से ज्यादा मजदूर सीवरेज के गड्ढे को ठीक करने का काम कर रहे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
पुलिस ने शुरू की जांच
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। दीवार गिरने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।







