Nahargarh Zoo Accident: जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क (चिड़ियाघार) में टाइगर शिवाजी के हमले में महिला की मौत हो गई। आपको बता दें कि यह हादसा बुधवार सुबह का  है। मिली जानकारी के मुताबिक, महिला मजदूर टाइगर के एन्क्लोजर (बाड़ा) के अंदर चली गई थी।

इस घटना के बाद बायोलॉजिकल पार्क में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पार्क प्रशासन और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। महिला मजदूर एन्क्लोजर के अंदर कैसे पहुंची और उस समय सुरक्षा व्यवस्था में क्या चूक हुई? इसकी जांच की जा रही है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नाहरगढ़ देश का एकमात्र ऐसा बायोलॉजिकल पार्क है, जहां रेस्क्यू सेंटर, सफारी और जू तीनों एक ही जगह हैं। यहां देश के सबसे ज्यादा यंग टाइगर मौजूद हैं, जिनमें दो व्हाइट टाइगर भी शामिल हैं। वहीं, युवा बाघों को एक किलोमीटर के सुरक्षित दायरे में रखा गया है। यहां 13 टाइगर रहते हैं। 5 बाघ की उम्र 8 महीने हैं, जबकि 2 डेढ़ साल के हैं। बाकी सभी बड़े हैं।