Jaipur Metro Phase 2 News: राजधानी के बहुप्रतीक्षित मेट्रो फेज-2 की आधारशिला शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रख दी। अब टोंक रोड के प्रहलादपुरा से सीकर रोड स्थित टोडी मोड़ तक बनने वाले 41 किलोमीटर लंबे उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर का काम डबल रफ्तार से होगा। यह प्रोजेक्ट 4 पैकेजों में पूरा होगा। पहले पैकेज का काम शुरू हो चुका है, दूसरे का टेंडर इसी माह खुलेगा। तीसरे और चौथे के टेंडर अगस्त में खुलेंगे। निर्माण एजेंसियों को प्रत्येक पैकेज का सिविल कार्य 36 महीने में पूरा करना होगा, जबकि पूरी परियोजना के पूरा होने में साढ़े पांच साल लगेंगे। 13,037 करोड़ रुपए की इस परियोजना में खर्च का आधा हिस्सा केंद्र सरकार और आधा राजस्थान सरकार वहन करेगी। तीसरे और चौथे पैकेज के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) से वित्तीय सहायता ली गई है।
पहला पैकेज : प्रहलादपुरा से पिंजरापोल गोशाला तक करीब 12 किलोमीटर लंबा है। इसमें 10 एलिवेटेड स्टेशन होंगे। 918.04 करोड़ रुपए की लागत वाले इस पैकेज का एलओए 30 अप्रैल 2026 को जारी हो चुका है। मौके पर प्रारंभिक सिविल कार्य शुरू होने के साथ जियो टेक्निकल सर्वे भी जारी है।
दूसरा पैकेज
पिंजरापोल से एयरपोर्ट तक 3 किलोमीटर का भूमिगत कॉरिडोर होगा। इसमें दो अंडरग्राउंड स्टेशन होंगे। 1,160.26 करोड़ लागत वाले इस पैकेज का एनआईटी 11 और 22 जुलाई को टेंडर खोले जाएंगे। जून को जारी हो चुका है।
तीसरा पैकेज
एयरपोर्ट से खासाकोठी तक11.72 किमी लंबा होगा। इसमें 12 स्टेशन बनाए जाएंगे। एडीबी वित्तपोषित इस पैकेज की लागत 1,392.52 करोड़ रुपए है। इसके टेंडर 18 अगस्त को खोले जाएंगे।
चौथा पैकेज
खासाकोठी से टोडी मोड़ तक 14.15 किलोमीटर लंबा होगा। इसमें भी 12 स्टेशन होंगे। 1,331.58 करोड़ रुपए लागत वाले इस पैकेज के टेंडर 19 अगस्त को खुलेंगे।
मानसरोवर से अजमेर बाईपास (200 फीट रोड) तक फेज-1डी का काम भी तेजी से चल रहा है। 2 किमी लंबे एलिवेटेड ट्रैक पर गर्डर लॉन्चिंग शुरू हो गई है। 400 करोड़ की लागत वाला प्रोजेक्ट मार्च 2026 तक पूरा होना था। अब जून 2027 तक पूरा होने का लक्ष्य है।
यह भी पढ़ें- Ajmer Development News: अजमेर को मिलेगी नई सौगात, 2.1 किमी उत्तर-दक्षिण सड़क और डिवाइडर का निर्माण शुरू
मेट्रो फेज- 2 का डिपो टोंक रोड स्थित बंबाला पुलिया के पास बनेगा मेट्रो का नया डिपो मेट्रो फेज-2 का डिपो टोंक रोड स्थित बंबाला पुलिया के पास बनेगा। इसके लिए 27 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की गई है। यहीं मेट्रो ट्रेनों का मेंटेनेंस होगा और यार्ड भी बनाया जाएगा। मानसरोवर-बड़ी चौपड़ लाइन पर खासाकोठी में नया स्टेशन बनाया जाएगा। इसके बाद फेज-1 में स्टेशनों की संख्या 11 से बढ़कर 12 हो जाएगी। खासाकोठी पर फेज-1 और फेज-2 के स्टेशन आमने-सामने होंगे। दोनों स्टेशनों को 150 मीटर लंबे फुटओवर ब्रिज से जोड़ा जाएगा।