rajasthanone Logo
Jaipur Mayor Election: जयपुर मेयर चुनाव के लिए BJP का बड़ा फैसला है। सुनील कोठारी पार्टी के उम्मीदवार होंगे। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Jaipur Mayor Election: नगर निगम जयपुर के मेयर चुनाव के लिए बीजेपी ने सुनील कोठारी को अपना दावेदार बनाया है। सीएमआर में बैठक और रायशुमारी के बाद कोठारी के नाम पर मुहर लगी। वे कुछ ही देर में नामांकन दाखिल करेंगे। कोठारी का जयपुर मेयर बनना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा 25 सितंबर को होगी।

इससे पहले शुक्रवार को बीजेपी पार्षदों से मेयर प्रत्याशी को लेकर वरीयता पूछी गई थी। सभी पार्षदों से वरीयता के हिसाब से 3-3 नाम लिखवाए गए थे। इसके बाद देर शाम को सभी पार्षदों को पुष्कर के द सूर्या गोल्डन पैलेस होटल में शिफ्ट कर दिया गया था। नाम फाइनल होने के बाद सुनील कोठारी को बाड़ाबंदी से जयपुर बुलाया गया था।

वहीं कांग्रेस ने वार्ड 118 से पार्षद सुनीता मावर और वार्ड 84 से पार्षद भरत मेघवाल को नामांकन भरने के लिए तैयार रहने के लिए कहा है। जयपुर में बीजेपी पार्षदों से मेयर प्रत्याशी को लेकर वरीयता पूछी गई थी। सभी पार्षदों से वरीयता के हिसाब से 3-3 नाम लिखवाए गए थे। इसके बाद देर शाम को सभी पार्षदों को पुष्कर के द सूर्या गोल्डन पैलेस होटल में शिफ्ट कर दिया गया था।

जयपुर में वैश्य समाज से मेयर बनाने की चर्चा सबसे ज्यादा थी। विधायकों की राय, पार्षदों से हुई रायशुमारी, वरिष्ठता और वित्तीय स्थिति के आंकलन के बाद पार्टी की पहली पसंद इस पद पर सुनील कोठारी रहे। निर्वतमान डिप्टी मेयर पुनीत कर्नावट और सुभाष सिंघी का नाम भी चर्चा में था। जयपुर के पूरे 150 वार्डों में से बीजेपी ने 78 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया है। कांग्रेस 57 और 15 सीट पर निर्दलीय है।

5379487