New Flight Route: जयपुर से लखनऊ जाने वाले हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बढ़ती डिमांड को देखते हुए एयरलाइन ने इस रूट पर एक और नई फ्लाइट शुरू कर दी है। अब यात्रियों को एक ही दिन में आना-जाना करना आसान हो जाएगा। इंडिगो ने करीब 1 साल बाद इस रूट पर दूसरी फ्लाइट शुरू की है। अब यात्रियों को सुबह और दोपहर, दोनों समय फ्लाइट में जाने का मौका मिलेगा। ऐसे में समय की बचत होगी और साथ ही कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।

यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नई फ्लाइट 6E-7651 सुबह 8:45 जयपुर से रवाना होकर लखनऊ पहुंचेगी। वहीं वापसी में फ्लाइट 6E- 7652 रात 9:55 बजे लखनऊ से जयपुर आएगी। इस रूट पर पहले से ही संचालित दूसरी फ्लाइट 2:00 बजे से लखनऊ जाती है और शाम को 5:45 बजे जयपुर लौटती है। ऐसे में अब यात्री लखनऊ जाकर उसी दिन वापसी भी कर सकते हैं। वहीं पिछले साल अप्रैल से इस रूट पर केवल एक ही फ्लाइट का ऑप्शन था। इससे खासकर बिजनेस ट्रैवलर्स और कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़ने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। वहीं अब दो फ्लाइट्स के संचालन से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather: राजस्थान के कई जिलों में येलो अलर्ट, 20 से 30km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिजनेस ट्रैवलर्स और कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़ने वाले यात्रियों को होगी आसानी

एयरलाइन के अनुसार, इस रूट पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही थी, जिसके चलते नई फ्लाइट शुरू करने का फैसला लिया गया है। इससे बिजनेस और अन्य कामों से यात्रा करने वाले लोगों को खास फायदा होगा।