Gold And Silver Price Jaipur : इन दिनों जयपुर के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। हालिया दिनों में दामों में आई हलचल के बाद अब दोनों धातुओं के भाव में ठहराव देखने को मिल रहा है। इसके दाम थमने के कारण ग्राहकों में खरीदारी को लेकर खुशी का माहौल है। यह समय निवेशकों के लिए भी काफी अच्छा साबित होगा। गहनों की खरीदारी करने वालों के लिए भी ये समय काफी अनुकूल माना जा रहा है। क्योंकि बाजार विश्लेषकों के अनुसार आने वाले समय में कीमतों में हलचल संभव है। ऐसे में जो लोग लंबे समय से खरीद का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह सही मौका हो सकता है। आइए जानते हैं जयपुर के आज के ताजा रेट और बाजार की पूरी स्थिति...

शुद्ध सोने का भाव हुआ स्थिर

आज जयपुर के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं देखा गया है। 24 कैरेट शुद्ध सोने की दर 10 ग्राम के लिए ₹100,900 पर स्थिर बनी हुई है। कल शुद्ध सोने की भाव में ₹400 की उछाल दर्ज किया गया था। बीते दिन यानी कि शनिवार को शुद्ध सोने के भाव में ₹500 की उछाल दर्ज हुई थी। आभूषणों में इस्तेमाल होने वाले सोने की बात करें तो उसकी कीमत में भी आज कोई फेरबदल नहीं हुआ है। यह 10 ग्राम के लिए ₹94,000 पर स्थिर बनी हुई है।

चांदी के भाव में लगा आज ब्रेक

सर्राफा बाजार में आज चांदी के भाव में भी ब्रेक लगा है। कल इसके भाव में मामूली बढ़त हुई है। 100 रुपए की बढ़त देखने को मिली थी। फिलहाल चांदी की कीमत ₹1,15,600 प्रति किलोग्राम पर स्थिर बनी हुई है। ऐसे में जो लोग चांदी में निवेश करने की सोच रहे हैं, उनके लिए यह समय फायदेमंद साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें...Gold Silver Price: सोना हुआ और महंगा, चांदी भी नहीं रही पीछे.. जानिए जयपुर में आज का भाव