Jaipur Gold Silver Price: दिन प्रतिदिन सोने और चांदी के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। सोने और चांदी की कीमतों ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बना लिया है। सप्ताह के शुरुआत में दोनों के दामों में उछाल देखा गया था। बीते दिन यानी कि कल सोने और चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई थी। आज फिर दोनों कीमती धातुओं की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की गई। उछाल के कारण आम ग्राहकों से लेकर कारोबारी तक की चिंता बढ़ गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में रूपों की कमजोरी के कारण इसका सीधा असर घरेलू बाजार पर पड़ रहा है। इस बार लोकल बाजार में सोने और चांदी के गहनों की डिमांड ज्यादा है।
जानें आज का सोना और चांदी के भाव
जयपुर सर्राफा मार्केट आज सोने और चांदी की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। शुद्ध सोने के भाव में ₹400 की बढ़ोतरी आकी गई है। जबकि बीते दिन इसके भाव में ₹400 की गिरावट दर्ज की गई थी। जिस कारण से ज्वेलरी की दुकान पर लोगों की भीड़ बढ़ रही थी। इसके भाव 101,500 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए है। चांदी की बात कर तो चांदी भी कहां पीछे रहने वाली है। इसके भी भाव में जबरदस्त उछाल आया है। इसमें हजार रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके भाव 109,400 रुपए प्रति किलो हो गए है।
देवशयन एकादशी से पहले सोने-चांदी की कीमतें टॉप पर
सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी और गिरावट होती रहती है। बढ़ोतरी के कारण आने वाले देवशयन एकादशी से मंगलिक कार्यों पर रोक लगाने वाली है। देवउठनी एकादशी, जो इस वर्ष 1 नवंबर को है, उसके बाद ही मांगलिक कार्यों की पुनः शुरुआत होगी। इस समय तक विवाह आदि शुभ कार्यों पर रोक रहती है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि सोना और चांदी जैसी कीमती धातुओं के दामों में तेज गिरावट होगी।
वैश्विक असर के कारण सोने और चांदी के भाव में बढ़ोतरी
डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने के कारण कीमती धातुओं पर भी भारत में इसका असर देखने को मिल रहा है। जिस कारण से सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है।
ये भी पढ़ें...Gold Silver price Jaipur: जयपुर में सोने और चांदी की तेजी से गिरी कीमतें, खरीददारों की बढ़ी भीड़... जानें आज का भाव