rajasthanone Logo
Gold Silver price Jaipur: बाजार में सोने और चांदी के भाव में बदलाव आया है। शुद्ध सोने की कीमत की बात करें तो ₹400 प्रति 10 ग्राम की गिरावट हुई है।

Gold Silver price Jaipur: सोने और चांदी के भावों में आए दिन उतार चढ़ाव होते रहता है। पिछले कई दिनों से सोने और चांदी के भाव में वृद्धि हो रही थी। लेकिन अब एक अच्छी खबर है। जयपुर सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। सोना ₹400 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹2,200 प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो गई है। इस गिरावट से बाजार में खरीदारी का माहौल बन गया है। महिलाओं में सोने और चांदी के प्रति खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। ज्वैलरी शॉप्स पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है जो पिछले कुछ दिनों से कम हो गई थी। जो लोग खरीदारी की योजना बना रहे हैं उनके लिए एकदम सही समय है।

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट,जाने अपडेट 

बाजार में आज सोना और चांदी दोनों की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। शुद्ध सोने के रेट में ₹400 प्रति की गिरावट दर्ज की गई है। इससे एक दिन पहले सोने के भाव में उछाल देखा गया था। वहीं अब चांदी के भाव की बात करें तो पिछले कुछ दिनों से चांदी के भाव में बढ़ोतरी हो रही थी। अब इसके भी भाव में गिरावट आकी गई है। आज चांदी के रेट ₹2,200 प्रति किलो टूटे हैं, जिससे इसका नया भाव ₹1,08,500 प्रति किलोग्राम हो गया है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव के कारण कीमत में बढ़ोतरी

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव के कारण कीमती धातु की कीमत में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि लंबे समय तक इसके भाव नहीं गिरेंगे। आज जयपुर सर्राफा बाजार में इसके भाव गिर गए हैं।

लोगों की रुझान हल्के और सादे गहने पर

लगातार सोने चांदी के भाव में बढ़ोतरी के कारण लोग हल्के और सादे गहने ले रहे हैं। आम लोग ज्यादा से ज्यादा हल्के गहनों को प्राथमिकता दे रहे हैं। कीमतों में इजाफा होने के कारण लोग सोने की गहने की खरीदारी कम कर रहे हैं और चांदी के गहनों की खरीदारी ज्यादा हो गई है। बढ़ते ट्रेन के कारण चांदी के गहनों की डिमांड ज्यादा हो रही है।

ये भी पढ़ें... Jaipur Gold Silver Price: सोना चांदी के दामों ने फिर रचा इतिहास, गिरावट के बावजूद टॉप पर

5379487