Gold Silver Price Jaipur : आज जयपुर के सर्राफा बाजार में एक बार फिर सोना महंगा हुआ है। इस कीमती धातु की कीमत में ₹500 की बढ़त दर्ज की गई है, वहीं चांदी ने भी ₹1500 की छलांग लगाई है। कीमत में हुई उछाल के कारण निवेशकों के बीच खुशी का माहौल है। यह उछाल न सिर्फ निवेशकों के लिए एक बड़ा संकेत है, बल्कि आम ग्राहकों की जेब पर भी असर डाल सकता है। आगामी त्योहारों और वैवाहिक सीजन की तैयारियों के बीच इस कीमत में वृद्धि ने बाजार में हलचल मचा दी है। इस वृद्धि के कारण आम लोगों की जेब पर भी असर पड़ा है वहीं निवेशकों के बीच खुशी का माहौल है। आइए जानते है आज जयपुर सर्राफा बाजार भाव...
शुद्ध सोना हुआ फिर एक लाख के पार
सर्राफा बाजार में आज एक बार फिर सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। आज जयपुर सर्राफा बाजार में शुद्ध सोने के भाव में ₹500 की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इस बढ़त के साथ शुद्ध सोने का भाव 1,00,500 प्रति दस ग्राम हो गया है। आज जेवराती सोने के भाव में भी बढ़ोतरी आकी गई है। जेवराती सोने के भाव में भी ₹500 की बढ़ोतरी हुई है। अब इसकी नई कीमत बढ़कर ₹93,700 प्रति 10 ग्राम हो गई है।
एक बार फिर चांदी पहुंची नई ऊंचाई पर
चांदी की कीमतें लगातार अपने उच्चतम स्तर पर बनी हुई है। बीते दिन चांदी की कीमत में इस सीजन की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। लेकिन चांदी की कीमतों में दिन प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। आज चांदी की कीमत में ₹1500 की बढ़ोतरी हुई है। अब चांदी का दाम बढ़कर ₹1,15,500 प्रति किलो पहुंच गया है। बीते दिन यानी शुक्रवार के दिन चांदी की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत में चार सौ रुपए की बढ़त हुई थी।
यह भी पढ़ें...Gold Silver Jaipur: चमकती धातु की चमक पड़ी फीकी, जयपुर में निवेशकों के बीच मची खलबली