Jaipur Bomb Alert: राजधानी जयपुर के गांधी नगर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह 11 बजे मॉकड्रिल की गई। सिक्योरिटी एजेंसियों ने बम मिलने की सूचना पर सर्च ऑपरेशन चलाया। प्लेटफार्म नंबर-1 को खाली करवाया गया। यहां मिले बम को डिफ्यूज किया गया। मॉकड्रिल के दौरान सभी एजेंसियों को रिस्पॉस टाइम नोट किया गया।

डीसीपी (ईस्ट) रंजीता शर्मा ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रुम को स्टेशन मास्टर ने सर्कुलेटिंग एरिया में बम रखे होने की सूचना दी। रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना मिलते ही पुलिस, सिविल डिफेंस, डॉग व बम स्क्वायड, एटीएस, दमकल सहित सभी सिक्योरिटी  प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर संदिग्ध बम मिलने पर खाली करवाया गया। बीडीएस टीम की ओर से बम डिफ्यूज कर मॉकड्रिल को पूरा किया गया। मॉकड्रिल के दौरान सभी सिक्योरिटी एजेंसियों की ओर से रिस्पॉस टाइम नोट किया गया।

शासन के अनुसार, इस तरह की मॉकड्रिल का उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षा एजेंसियों की तैयारी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है, ताकि वास्तविक घटना की स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा प्रभावी ढंग से की जा सके।