rajasthanone Logo
Diwali Firecracker Sale: जयपुर में दिवाली से पहले पटाखा बिक्री के लाइसेंस 2 अक्टूबर से 11 नवंबर तक मान्य रहेगा। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Diwali Firecracker Sale: दीपावली के अवसर पर जयपुर कमिश्नरेट क्षेत्र में विस्फोटक (आतिशबाजी) की बिक्री के लिए अस्थायी लाइसेंस जारी किए जाएंगे। इसके लिए इच्छुक आवेदकों से आवेदन मांगे गए हैं। यह लाइसेंस सिर्फ 12 अक्टूबर से 11 नवंबर तक के लिए ही मान्य रहेंगे।

एडिशनल डीसीपी लाइसेंसिंग एवं लीगल बृजेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि इच्छुक आवेदक निर्धारित आवेदन पत्र में संबंधित पुलिस उपायुक्त ऑफिस में ऑफिस टाइमिंग के दौरान आवेदन जमा कर सकेंगे। आवेदन की लास्ट डेट 22 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

अस्थायी आतिशबाजी लाइसेंस के लिए प्रस्तावित स्थल के ऊपर आवासीय भवन नहीं होना चाहिए। अधिकारियों ने आवेदकों से निर्धारित दस्तावेजों के साथ तय समय सीमा में आवेदन जमा करने की अपील की है।

आवेदन के साथ ये दस्तावेज जरूरी

प्रस्तावित स्थल का ब्ल्यू प्रिंट मानचित्र 4 प्रतियों में देना होगा।

मानचित्र में प्रस्तावित स्थल के साथ आसपास के आवासीय और व्यावसायिक

स्थलों की स्थिति स्पष्ट रूप से दर्शानी होगी।

पासपोर्ट साइज के 4 लेटेस्ट कलर फोटो लगाने होंगे।

यह भी पढ़ें- Jodhpur Fire: जोधपुर में मकान की तीसरी मंजिल बनी आग का गोला, 4 दमकलों ने बुझाई आग

स्थल के स्वामित्व से संबंधित दस्तावेज की प्रमाणित फोटोकॉपी देनी होगी।

स्थल/दुकान की कलर और स्पष्ट फोटो भी आवेदन के साथ लगानी होगी। दुकान के ऊपर आवासीय भवन नहीं होना चाहिए

5379487