Jaipur Rape Case: जयपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने राजनीतिक पार्टी के एक नेता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। सिर्फ इतना ही नहीं, वह नेता पहले तो महिला के साथ दुष्कर्म करता है और फिर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाता है। यहां तक कि वह महिला के 10 साल के बेटे पर भी धर्मांतरण के लिए दबाव बनाता है, चलिए बताते हैं क्या है पूरा मामला।
चाय में बेहोशी की दवा मिलकर रेप
जयपुर के टोंक कोतवाली थाने में पीड़ित महिला के द्वारा जीरो नंबर FIR दर्ज करवाया गया है। थानाधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह आरोपी के साथ व्यापार में पार्टनर है।
महिला का जब अपने पति के साथ झगड़ा हुआ, तो इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने एक साल पहले काम के बहाने से महिला को अपने फ्लैट पर बुलाया और फिर चाय में नशे की पदार्थ मिलाकर महिला को पिला दिया। इसके बाद बेहोशी की हालत में महिला का दुष्कर्म किया।
शादी का दिया था आश्वासन
होश में आने के बाद महिला ने जब विरोध किया तो आरोपी ने आश्वासन दिया कि पति से तलाक होने के बाद उससे शादी कर लेगा। इसके बाद महिला जब प्रेग्नेंट हो गई, तो आरोपी ने धर्म परिवर्तन का दबाव बना दिया। इसके अलावा खाली कागजों पर महिला से साइन भी कार्रवाई।