rajasthanone Logo
Iran Dubai Crisis: ईरान-दुबई तनाव का असर फ्लाइट्स पर भी पड़ रहा है। कई फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं। वहीं जोधपुर-कोटा–सीकर के 100 से ज्यादा छात्र खाड़ी देशों में फंसे हुए हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Iran Dubai Crisis: ईरान और दुबई में हमला होने की वजह से लगातार फ्लाइट कैंसिल हो रही हैं। इस वजह से राजस्थान के जोधपुर, कोटा, सीकर के 100 से ज्यादा छात्र और बाकी लोग फंस गए हैं। शनिवार को अचानक से एयर स्पेस बंद होने की वजह से फ्लाइट कैंसिल हो गई है। ऐसे में लोगों को तुरंत एयरपोर्ट से सुरक्षित होटल में भेजा गया है। वहीं इस दौरान दुबई और अबू धाबी एयरपोर्ट के पास धमाकों की आवाज भी सुनाई दी है। वहीं सभी ने भारत सरकार से इन सभी लोगों को सुरक्षित लाने की मांग की है।

अजमेर में  3 दिन का शौक ऐलान

आपको बता दें कि अजमेर में शिया समुदाय ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खान नहीं खेनमई की मौत पर 3 दिन का शौक ऐलान किया है। जयपुर एयरपोर्ट द्वारा पैसेंजर्स के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। इसके साथ ही आपको बता दें कि खाड़ी देश में जाने वाली फ्लाइट्स भी कैंसिल हो गई हैं।

जोधपुर के 120 श्रद्धालु अबू धाबी में फंसे हुए हैं

खबरों की माने तो जोधपुर के 120 श्रद्धालु अबू धाबी में फंसे हुए हैं। दुबई में फंसे कोटा के स्टूडेंट सिद्धार्थ जैन ने बताया कि वह दुबई में के अकैडमी एजुकेशन जोन में हैं और एक हॉस्टल में रुके हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि हॉस्टल के पास ही मिसाइल से हमला हुआ है।  सिद्धार्थ ने दुबई से दोस्त के साथ फोटो, वीडियो शेयर किया है। जहां उन्होंने बताया है कि हम यहां ठहरे हुए हैं और थोड़ी-थोड़ी देर में धमाकोंकी आवाज आ रही हैं। ऐसे में लोगों ने अपील की है कि वह उनके बच्चों को सुरक्षित भारत लाया जाए।

5379487