IPL 2026: आईपीएल 2026 का 28वा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है और इसका कारण यह है कि राजस्थान रॉयल्स की टीम पिछले मुकाबले में हार कर रही है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रियान पराग की सेना को करारी शिकायत मिली थी। वहीं दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम है, जो इस सीजन अभी भी पहली जीत तलाश रही है।
वैभव-यशस्वी की जोड़ी मचाएगी धूम
कोलकाता ने इस सीजन अभी तक छह मुकाबले खेल लिए हैं, लेकिन एक भी मैच में जीत दर्ज नहीं कर पाई है और प्वाइंट्स टेबल में भी सबसे नीचे 10वे पायदान पर है, जबकि राजस्थान रॉयल्स पांच में से चार जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। यह मुकाबला ईडन गार्डन के मैदान पर खेला जाएगा। ऐसे में कोलकाता नाइट राइडर्स के पास होम एडवांटेज जरूर होगा, लेकिन वैभव और यशस्वी की जोड़ी को रोक पाना केकेआर के लिए इतना आसान नहीं होगा।
आज जीती तो टॉप पर पहुंच जाएगी राजस्थान
वैभव भले ही पिछले मैच में पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे, लेकिन आज एक बार फिर से वैभव और यशस्वी की जोड़ी धूम मचाते दिख सकती है। फैंस को भी इस मैच का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने जा रहा है। दोनों ही टीमों के लिए जीत बेहद जरूरी है। अगर राजस्थान रॉयल्स की टीम आज का मुकाबला जीत लेती है, तो वह प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच जाएगी।
अंकतालिका में 10वें पायदान पर है केकेआर
वहीं अगर कोलकाता नाइट राइडर्स इस मुकाबले को जीत लेती है, तो वह प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर आ जाएगी। जबकि 10वें पायदान पर मुंबई इंडियंस की टीम पहुंच जाएगी, क्योंकि कोलकाता नाइट राइडर्स के पास एक अंक अभी भी हैं, जो पंजाब के खिलाफ बारिश के कारण मुकाबला रद्द होने के बाद उन्हें मिला था।








