Bahu Par Atyachar: देश भले ही कितना आगे बढ़ गया हो, लेकिन बहुओं पर अत्याचार और जुल्म होना आज भी थमा नहीं है। आए दिन बहु को प्रताड़ित करने के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला रूपवास के नगला पुंठ में देखने को मिला है। जहां नेशनल हाईवे संख्या 123 पर स्थित गहनोली मोड़ थानांतर्गत नगला पुंठ में एक बहु कोससुराल वालों ने लाठी डंडों से मारा और बाद में उसका बच्चा छीन कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। महिला बड़ी मशक्कत के बाद अपनी जान को बचाते हुए गहनोली मोड़ पुलिस थाने पहुंची।
शादी के बाद बहु को कोई बच्चा नहीं हुआ
35 साल की पिंकी जो कि सारस चौराहा पर रहती है। जिसकी शादी नगला पुंठ गांव के रहने वाले मोनू से हुई थी। शादी को 9 साल हो चुके हैं। पिंकी ने बताया की शादी के बाद उसे कोई बच्चा नहीं हुआ था। जिस वजह से ससुराल वाले पिंकी को काफी ज्यादा परेशान करते थे।
डेढ़ साल पहले पिंकी ने दिया बेटे को जन्म
तकरीबन डेढ़ साल पहले पिंकी ने बेटे को जन्म दिया। उसके बाद भी ससुराल वालों का रवैया पिंकी के साथ बेहतर नहीं हुआ। वहीं ससुराल वालों ने 6 महीने पहले पिंकी को घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद पिंकी अपने बच्चे को लेकर भरतपुर के सरस चौराहे पर एक किराए के कमरे में रहने लगी। बताया जा रहा है कि पिंकी को बीते दिन यानी की शुक्रवार को ससुराल वालों ने पिंकी को घर पर बुलाया। जहां ससुराल वालों ने उसका बच्चा छीन लिया। वहीं ससुराल वालों ने पिंकी आपके साथ काफी ज्यादा मारपीट भी की। मारपीट करने के बाद ससुराल वालों ने पिंकी को घर से बाहर निकाल लिया और बच्चे को अपने साथ घर पर ही रख लिया।
यह भी पढ़ें- Pasta Water Problem: पहलवानों का एक ऐसा गांव जो पानी की बूंद बूंद के लिए तरस रहा
पिंकी जैसे तैसे गहनोली मोड़ पुलिस थाने पहुंची। जहां पुलिस को पिंकी ने पूरी घटना के बारे में बताया। इसके बाद पूरा मामला दर्ज कर लिया गया और पुलिस ने पिंकी को मेडिकल के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। पिंकी को पुलिस ने उसका बच्चा भी वापस दिलवाया। पुलिस द्वारा मामले की जांच करते हुए पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।






