Illegal Hoardings In Pushkar: अजमेर की पुष्कर घाटी में अवैध होर्डिंग्स की भरमार है। जिम्मेदार सरकारी महकमों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। यही कारण है कि दिनों दिन इन होर्डिंग की संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले दिनों हुए हादसों के बाद भी प्रशासन ने सुरक्षा उपाय करने में रूचि नहीं दिखाई। यहां हर मोड़ व सड़क किनारे प्रचार-प्रसार के लिए नियम विरूद्ध लगाए होर्डिंग्स से हादसों की सम्भावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
देवनानी के निर्देशों के बावजूद नहीं हटे अवैध होर्डिंग्स
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पुष्कर घाटी में बीते दिनों हुए हादसे के बाद 23 मई को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को पुष्कर घाटी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाने के निर्देश दिए थे।
पुष्कर घाटी में बढ़ रहा खतरा
इसमें घाटी क्षेत्र में यातायात संकेतक, चेतावनी बोर्ड, स्पीड कंट्रोल उपाय एवं निगरानी व्यवस्था को भी और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए ताकि भविष्य में दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके, आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
हादसों से नहीं लिया सबक
ऐसे में लोगों का मानना है कि अगर समय रहते अवैध होर्डिंग्स नहीं हटाए गए तो भविष्य में बड़े हादसे हो सकते हैं। ऐसे में प्रशासन के लिए जरूरी है कि वह सुरक्षा संबंधी निर्देशों को गंभीरता से लागू कर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करे।









