rajasthanone Logo
Induction Gas Use: इंडक्शन चूल्हा इस्तेमाल करने में सबसे आम समस्या बर्तनों की आती है, क्योंकि इस पर हर बर्तन नहीं चलता है। ऐसे में इस लेख में इसके इस्तेमाल करने का तरीका जानेंगे।

Induction Gas Use: इन दोनों एलपीजी सिलेंडर की किल्लत की खबर ने लोगों को काफी परेशान कर दिया है। इंडक्शन चूल्हे की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई है। वहीं हाल ऐसा है कि ई-कॉमर्स साइट्स पर इंडक्शन चूल्हा का स्टॉक ही खत्म हो गया है। आपको बता दें कि इंडक्शन चूल्हे को इस्तेमाल करने में सबसे बड़ी परेशानी जो आती है वह यह है कि इस पर खाना बनाने के लिए केवल इंडक्शन टेक्नोलॉजी पर काम करने वाले बर्तनों का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आप नॉर्मल बर्तनों को इंडक्शन पर यूज करेंगे तो वह काम नहीं करेगा। इसके साथ ही एक समस्या जो सामने आती है वह है कि इंडक्शन चूल्हे पर रोटी कैसे बनाई जाए। ऐसे में आज हम आपके लिए इस लेख में इससे जुड़ी तमाम जानकारी देने जा रहे हैं। जो आपके लिए बहुत ही मददगार साबित हो सकती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

बर्तनों को बनाएं इंडक्शन फ्रेंडली

 आप इंडक्शन चूल्हे पर पुराने बर्तनों का इस्तेमाल करने के लिए उन्हें इंडक्शन फ्रेंडली बना लें। इसके लिए आपको पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी बस आपको एक पतली सी लोहे की जाली लेनी है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की इंडक्शन चूल्हा केवल मैग्नेटिक धातुओं को गर्म करता है। ऐसे में अब इंडक्शन के ऊपर लोहे की पतली जाली रखकर सभी पुराने बर्तनों बर्तनों को इंडक्शन फ्रेंडली बना सकते हैं।

रोटी भी बना सकते हैं

जब आप इंडक्शन बर्तन के बीच जाली को रखेंगे तो इंडक्शन जली को गर्म कर देगा, वहीं उस जाली की गर्मी से उसके ऊपर रखा कोई भी बर्तन गर्म हो जाएगा। यह बेस्ट तरीका है जिसकी वजह से आप पुराने बर्तनों को इंडक्शन पर इस्तेमाल कर सकते हैं और आपको नए बर्तन खरीदने के लिए पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे। वहीं आप इंडक्शन के ऊपर से जाली हटाते वक्त काफी सावधानी बरतें। क्योंकि यह बहुत गर्म हो जाती है ऐसे में आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आप जाली की मदद से। तवा रखकर रोटी भी बना सकते हैं।

5379487