rajasthanone Logo
Independence Day: भारत का स्वतंत्रता दिवस कुछ दिनों में आने वाला है। आज आपको बताने जा रहे हैं कि विदेश में रहने वाले भारतीय कैसे स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। आइए जानते हैं।

Independence Day: विदेश में रहने वाले भारतीयों के लिए स्वतंत्रता दिवस एक भावनात्मक और सांस्कृतिक बंधन का प्रतीक होता है। यह बंधन सीमाओं के पार भी कायम ही रहता है। एक और तो यह दिन आधिकारिक तौर पर ब्रिटिश शासन के अंत का प्रतीक है वहीं दूसरी ओर एनआरआई के लिए गौरव और एकता का प्रतीक भी है। हर साल हजारों इस उत्सव को मानते हैं और अपने पूर्वजों के संघर्षों और बलिदानों को याद करते हैं। आज हम जानेंगे की विदेश की जड़ों में कैसे भारतीय मूल के लोग स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। 

विभिन्न महाद्वीपों में उत्सव 

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पूरी दुनिया में काफी गर्व के साथ मनाया जाता है। भारत के मूल के लोग हर देश में इस उत्सव को अपने अनूठे रूप का साक्षी बनाते हैं। प्रवासी भारतीय अपनी विरासत को अभिव्यक्त करने की स्वतंत्रता को काफी ज्यादा महत्व देते हैं। 

संयुक्त राज्य अमेरिका

आपको बता दें कि अमेरिका में भारतीय सामुदायिक ध्वजारोहण समारोह, देशभक्ति गीत, नृत्य प्रदर्शन और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। न्यूयॉर्क, लॉस एंजेलिस और सैन फ्रांसिस्को जैसे शहरों में भारतीय वाणिज्य दूतावास आधिकारिक समारोह को आयोजित करते हैं और यहां पर सभी प्रवासी भारतीय तिरंगे के नीचे एकजुट होते हैं।

संयुक्त अरब अमीरात 

यूएई जो कि विदेशों में सबसे बड़ी भारतीय आबादी वाले देश में से एक है, स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों को बड़े पैमाने पर आयोजित करता है। एतिहाद एरिना जैसे स्थानों पर अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास और दुबई स्थित वाणिज्य दूतावास ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामुदायिक समारोह का आयोजन करते हैं। 

कनाडा

टोरंटो, वेंकूवर, ओटावा और कैलगरी में भारतीय समुदाय द्वारा पारंपरिक संगीत और ध्वजारोहण समारोह को आयोजित किया जाता है। एनआरआई अक्सर रात्रि भोज और कार्यक्रमों को आयोजित करते हैं। 

ऑस्ट्रेलिया 

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी, मेलबर्न और ब्रिसबेन जैसे शहरों में एनालाइज सांस्कृतिक संध्या, ध्वजारोहण कार्यक्रमों और सामुदायिक भोज के लिए एकत्रित होते हैं। वाणिज्य दूतावास और सांस्कृतिक संगठन इन कार्यक्रमों का नेतृत्व करते हैं। 

अन्य खाड़ी देश 

इनके अलावा कतर, ओमान, बहरीन और सऊदी अरब जैसे देशों में भी भारतीय समुदाय की जोरदार भागीदारी देखी जाती है। इन समझ में पारंपरिक खाद्य उत्सव और देश भक्ति के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

 यह भी पढ़ें...Thar Jira GI Tag: किसानों के लिए खुशखबरी, थार जिरा को मिला जीआइ टैग, जानें कैसे मिलेगा इससे फायदा

5379487