rajasthanone Logo
Polo Game: आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं राजस्थान एक शाही खेल के बारे में जिसका नाम पोलो है। तो आईए जानते हैं इसकी खास बात।

Polo Game: यूं तो आप सभी ने कई खेल खेले होंगे। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं राजस्थान के उस शाही खेल के बारे में जिसके बारे में सुनते ही मन में शक्ति और भव्यता का एहसास होता है। हम बात कर रहे हैं राजस्थान के शाही खेल पोलो की। आईए जानते हैं क्या है यह खेल और क्या है इसकी ऐतिहासिक जड़े। 

पोलो क्या है?

दरअसल यह खेल एक घुड़ सवारी टीम का खेल है। यह खेल 300 गज लंबे और 160 गज चौड़े विशाल मैदान पर खेला जाता है। इस खेल में चार खिलाड़ी घोड़े पर सवार होकर लकड़ी या प्लास्टिक की गेंद पर लंबे हैंडल वाले मेटल से वार करते हैं। खिलाड़ियों का उद्देश्य गोल करना होता है। यह खेल मुश्किल इसलिए है क्योंकि इसमें सटीक प्रहार के साथ-साथ घुड़ सावरी भी करनी होती है। 

इस खेल की ऐतिहासिक जड़े

इस खेल की उत्पत्ति 2000 साल पहले प्राचीन फारस में हुई थी। शुरुआत में यह खेल घुड़सवार टुकड़ियों के लिए प्रशिक्षण के रूप में इस्तेमाल होता था। भारत में पोलो की शुरुआत ब्रिटिश उपनिवेश के वक्त हुई थी। शुरुआत में यह खेल मणिपुर, गिलगित, चित्राल और लद्दाख में खेले जाते थे। जयपुर के शाही दरबारों में पोलो को एक खास जगह मिली। इसका श्रेय महाराजा सवाई मानसिंह द्वितीय और महाराजा सवाई भवानी सिंह को दिया जाता है। इन्हीं की वजह से पोलो राजस्थान का आधिकारिक खेल बना। 

राजस्थान में अपरंपरागत रूप 

राजस्थान में यह खेल सिर्फ घोड़े के साथ ही नहीं खेला जाता बल्कि इस खेल को राज्य ने एक अलग रूप दिया है। 

ऊंट पोलो 

रेत पर पोलो खेलने के लिए ऊंट का इस्तेमाल किया जाता है। रेगिस्तान का जहाज कहे जाने वाला ऊंट घोड़े की जगह ले लेता है। अब खिलाड़ी ऊंट पर अपना संतुलन बनाकर गेंद को मारने की कोशिश करते हैं। रेगिस्तान त्योहारों में ऊंट पोलो मनोरंजन का एक खूबसूरत साधन है। 

हाथी पोलो 

ऊंट और घोड़े से विपरीत हाथी पोलो शाही समारोह में खेला जाता था। हाथी पर बैठकर विशाल का एक हथौड़े से लैस खिलाड़ी गेंद को मारने की कोशिश करते हैं। अपनी रफ्तार के लिए जाना जाने वाला यह खेल अब धीमा हो जाता है। 

साइकिल पोलो 

जी हां राजस्थान के पोलो खेल में अब साइकिल का भी इस्तेमाल होता है। विशेष रूप से शेखावाटी क्षेत्र में साइकिल पोलो काफी लोकप्रिय है। साइकिल से खेले जाने के बावजूद यह अपनी प्रतिस्पर्धी भावनाओं को बरकरार रखता है।

इसे भी पढे़:- सीकर के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत चलाई जाएंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें, देखें डिटेल्स

5379487