rajasthanone Logo
Government School Update: सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। 295 ब्लॉकों में आधार नामांकन व अपडेट किट मिलेगी।

Government School Update: प्रदेश के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को अब आधार नामांकन और अपडेशन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। आधार नामांकन व अपडेशन के लिए ब्लॉक स्तर पर आधार एनरोलमेंट किट उपलब्ध कराई जाएगी। विभाग के सभी 295 ब्लॉकों में इसकी सप्लाई होगी। विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार विद्यालय स्तर से लेकर ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर तक अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं, ताकि कोई भी विद्यार्थी आधार नामांकन या अपडेट से वंचित न रहे। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विभाग ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों के नाम, जन्मतिथि, पता और बायोमेट्रिक संबंधी जानकारी को समय पर अपडेट कराना आवश्यक होगा, जिससे विभिन्न सरकारी योजनाओं और शाला दर्पण सहित अन्य पोर्टलों पर विद्यार्थियों का डेटा सही बना रहे। साथ ही 5 और 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुके विद्यार्थियों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट भी कराया जाएगा।

हर ब्लॉक में स्कूलों का रूट चार्ट तय होगा इस काम के लिए एडीपीसी को जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ब्लॉकों में किट पहुंचने के बाद स्कूलों में पहुंचने का रूट चार्ट तय होगा। किसी भी परिस्थिति में तय रूटचार्ट का बदला नहीं जा सकेगा। तय रूट चार्ट पर किट उपलब्ध कराने, किट के नियंत्रण व मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी ब्लॉक नोडल की रहेगी। स्कूलों में लगने वाले आधार शिविरों की प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जाएगी। ताकि कोई बच्चा नामांकन व अपडेशन से वंचित ना रहे।

ऐसे में विद्यार्थियों के आधार नामांकन व अपडेशन के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए गए। साथ ही इसके लिए एक फर्म को जिम्मेदारी दी गई है। यह सभी ब्लॉकों में किट उपलब्ध कराएगी। आपको बता दें कि फर्म के साथ 5 साल के लिए अनुबंध किया गया है।

5379487