New Road Project: जयपुर में बढ़ते ट्रैफिक को कम करने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा बड़ा कदम उठाया गया है। आपको बता दें कि विधानसभा में 47 किलोमीटर लंबी द्रव्यवती नाले पर 36 किलोमीटर एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने के लिए डीपीआर तैयार करने की घोषणा की गई है। यह कॉरिडोर स्वर्ण जयंती पार्क से जगतपुरा मुंबई हॉस्पिटल तक प्रस्तावित है। आपको बता दें कि अगले 6 महीने 6 से 8 महीना में जेडीए को डीपीआर तैयार करने की आदेश दिए गए हैं। वहींडीपीआर स्वीकृत होने के बाद इसका निर्माण करने शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही आपको बता दें कि इसका निर्माण कार्य 4 से 5 साल में पूरा करने की योजना है।

समय और ईंधन की होगी बचत

सरकार के मुताबिक इस परियोजना से शहर में यात्रा समय कम होगा और ईंधन की बचत भी होगी। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होने से प्रदूषण में भी कमी आने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि परियोजना में भूमि उपलब्धता, तकनीकी डिजाइन और वित्तीय संसाधनों जैसी चुनौतियां भी सामने आ सकती हैं। इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए विस्तृत योजना बनाई जा रही है, ताकि प्रोजेक्ट समय पर पूरा हो सके।

5 से 6 करोड़ रुपए का आएगा खर्चा

इसके साथ ही आपको बता दें कि सिंगल पिलर तकनीक से चार लेन एलिवेटेड कॉरिडोर, सीकर रोड, अजमेर रोड, सांगानेर और अंबाला टोंक रोड के बीच सीधी कनेक्टिविटी होगी। वहीं बताया जा रहा है कि इसे बनाने में 5 से 6 करोड़ रुपए का खर्चा आ सकता है। वहीं इससे शहरभर के लोगों को काफी फायदा मिलेगा। कॉरिडोर प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक दबाव कम करने की करने का जरिया भी बनेगा। इसके साथ ही उत्तर दक्षिण दिशा में वैकल्पिक तेज रफ्तार मार्ग उपलब्ध होगा।

मालपुरा रोड पर नया खुलेगा एईएन कार्यालय

 मुख्यमंत्री ने विधानसभा में घोषणा की की भांगरोटा, डिग्गी मालपुरा रोड पर नया एईएन कार्यालय खुलेगा। ऐसे में माना जा रहा है कि एलिवेटेड कॉरिडोर बनने से जयपुर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव आएगा और शहर के विकास को नई गति मिलेगी।