Gold Silver Update:अंतरराष्ट्रीय बाजार में मुनाफावसूली के चलते कीमती धातुओं की कीमतों में आई नरमी का असर शुक्रवार को जयपुर सर्राफा बाजार में भी देखने को मिला। सोना और चांदी दोनों की कीमतों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों और कारोबारियों के बीच सतर्कता बढ़ गई है। मुनाफा वसूली की बिकवाली के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत घटने से शुक्रवार को जयपुर सर्राफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड तथा 22 कैरेट जेवराती 1,000 रुपए प्रति दस ग्राम सस्ता हो गया। इसके साथ ही आपको बता दें कि चांदी में 3,500 रुपए प्रति किलोग्राम सस्ती हुई है।

वहीं, अमेरिकी वायदा एक्सचेंज कॉमेक्स में अगस्त डिलीवरी सोना 128 डॉलर बढ़कर 4,377 डॉलर तथा जुलाई डिलीवरी चांदी 4.666 डॉलर की तेजी से 69.305 डॉलर प्रति आउंस पर ट्रेड कर रही थी। उधर, शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में सोने-चांदी में लगातार बिकवाली देखने को मिल रही है। 

इसके मद्देनजर शनिवार को स्थानीय बाजार में सोने-चांदी की कीमत और घटने की संभावना जताई जा रही है। सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी, जयपुर के भाव चांदी (999) 263 चांदी रिफाइनरी 262.5 रुपए प्रति ग्राम। सोना स्टैंडर्ड 15,770 रुपए, सोना जेवराती 14,580 तथा वापसी 14,280 रुपए प्रति ग्राम। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय आर्थिक संकेतकों और निवेशकों की गतिविधियों के आधार पर सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। ऐसे में निवेशकों को खरीदारी या निवेश से पहले बाजार की दिशा पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।