Gold Silver: जयपुर सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने के दाम स्थिर बने रहे, जबकि चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। कारोबारियों के अनुसार वैश्विक बाजार के मिश्रित रुख का असर स्थानीय बाजार में भी देखने को मिला। बाजार में चांदी करीब 1,000 रुपये प्रति किलो सस्ती होकर नीचे आई, जिससे निवेशकों और खरीदारों को कुछ राहत मिली। वहीं सोने के दामों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ और यह अपने पिछले स्तर पर ही टिका रहा।

22 कैरेट जेवराती सोना पूर्व स्तर पर रहा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोना स्टैंडर्ड तथा 22 कैरेट जेवराती सोना पूर्व स्तर पर रहा। वहीं, अमेरिकी वायदा एक्सचेंज कॉमेक्स में जून डिलीवरी सोना 56.80 डॉलर घटकर 4,772 डॉलर तथा मई डिलीवरी 2.688 डॉलर की गिरावट से 77.350 डॉलर ट्रेड कर रही थी। सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी, जयपुर के भाव चांदी (999) 257 चांदी रिफाइनरी 256.5 रुपए प्रति ग्राम। सोना स्टैंडर्ड 15,600 रुपए, सोना जेवराती 14,590 तथा वापसी 14,290 रुपए प्रति ग्राम।

खरीदारों को कुछ राहत मिली

बाजार में चांदी करीब 1,000 रुपये प्रति किलो सस्ती होकर नीचे आई, जिससे निवेशकों और खरीदारों को कुछ राहत मिली। वहीं सोने के दामों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ और यह अपने पिछले स्तर पर ही टिका रहा।

यह भी पढ़ें- RBSE Supplementary Exam 2026: 14 मई से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं, जानें पूूरा शेड्यूल

डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति का असर कीमतों पर पड़ रहा है

सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति का असर कीमतों पर पड़ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी सोने-चांदी की कीमतों में इसी तरह का उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
व्यापारियों का मानना है कि शादी-विवाह के सीजन और त्योहारी मांग के चलते सोने में स्थिरता बनी रह सकती है, जबकि चांदी में फिलहाल नरमी का रुख देखने को मिल सकता है।