rajasthanone Logo
Gold-Silver Rate: सोना- चांदी के दाम लगातर बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं फिर से इनके दामों ने उछाल मारा है। आइए जानते हैं क्या हैं ताजा रेट।

Gold-Silver Rate: सोना चांदी की कीमतों में एक बार फिर से उछाल देखने को मिल रहा है। बीते दिन मंगलवार को सोने की कीमत 1,688 रुपए से बढ़कर 1.24 से ऊपर हो गई। इसकी औसत कीमत 1,24, 129 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। आपको बता दें कि 28 अक्टूबर को इसके दाम 1,18,043 थे। वहीं अगर चांदी की कीमतों की बात करें तो मंगलवार को 3,117 रुपए बढ़कर औसत कीमत 1,54,760 रुपए प्रति किलो हो गई है।

वहीं 28 अक्टूबर को 1,41,896 रुपए थी। तब से अब तक इसमें 12,864 रुपए बढ़ चुके हैं। वहीं 17 अक्टूबर को 24 कैरेट सोना 1,29,584 रुपए और चांदी 14 अक्टूबर को 1,78,100 थी।बुलियन एक्सपर्ट्स के अनुसार दिवाली तक घरेलू बाजार में सोने चांदी के दाम काफी बढ़ चुके हैं। इसके बाद इनमें करेक्शन आया। इसके चलते सोने में 9% और चांदी में 20% की गिरावट देखने को मिली।

 सोने-चांदी में तेजी के ये बड़े कारण माने जा रहे हैं

- अमेरिका में 41 दिन से सरकारी कामकाज का ठप होना।

- सेंट्रल बैंक और ईटीएफ की तरफ से खरीद जारी रहना।

- हालिया तेजी के बाद निचले स्तरों पर खरीदारी निकालना।

- फेड रिजर्व ने आगे रेट कट को लेकर विंडो खुली रखी है।

वहीं बताया जा रहा है कि सोने चांदी के रेट दिसंबर के महीने में बढ़ सकते हैं। सोना 1.30 लाख तक पहुंच सकता है तो वहीं चांदी 1.64 लख रुपए तक पहुंच सकती है।

5379487