Gold- Silver Price:अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व की ओर कसे आने वाले समय में कर्ज महंगा रहने के संकेत से अंतरराष्ट्रीय र जयपुर सर्राफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड 1,000 तथा 22 कैरेट जेवराती 1,400 रुपए प्रति दस र्ज ग्राम सस्ता हो गया। चांदी में 5,000 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो अमेरिकी वायदा एक्सचेंज कॉमेक्स में अगस्त डिलीवरी वाला सोना 118.30 डॉलर टूटकर 4,263.10 डॉलर प्रति आउंस पर कारोबार करता देखा गया। वहीं जुलाई डिलीवरी वाली चांदी 4.602 डॉलर की गिरावट के साथ 66.165 डॉलर प्रति आउंस पर ट्रेड कर रही थी।
जयपुर सर्राफा बाजार के ताजा भाव
चांदी (999) : 251 रुपये प्रति ग्राम
सोना स्टैंडर्ड : 15,300 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट जेवराती सोना : 14,120 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट जेवराती सोना : 11,930 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट जेवराती सोना : 9,490 रुपये प्रति ग्राम
यह भी पढ़ें- Power Cut: उदयपुर में बिजली कटौती, मादड़ी क्षेत्र में 10 से 5 बजे तक सप्लाई रहेगी बंद
ऐसे में विशेषज्ञों का कहना है कि फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों का असर आने वाले दिनों में भी कीमती धातुओं की कीमतों पर बना रह सकता है। निवेशकों की नजर अब अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और फेड की अगली नीति बैठक पर टिकी हुई है।









