Gold Silver Price : देशभर में आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। त्योहारी सीजन के बीच सोने के दामों में आई यह कमी आम लोगों के लिए राहत भरी खबर साबित हो सकती है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी ताजा रेट के अनुसार, सोना आज 1,913 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। जबकि चांदी में भी 1,631 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि इन दरों में 3% जीएसटी, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स का मार्जिन शामिल नहीं होता, इसलिए स्थानीय बाजारों में रेट्स अलग-अलग हो सकते हैं।
सोना चांदी दोनों हुए सस्ते, निवेशकों को राहत की खबर
पिछले 8 दिनों में सोने की कीमत लगभग दस हजार रुपए घटी है। आज सोने की कीमत 1,19,164 रुपए प्रति 10 ग्राम है। चांदी के दाम में भी गिरावट आई गई है। आज इसकी कीमत 1,43,400 रुपए है। इसमें 25 हजार रुपए की गिरावट दर्ज की गई है।
सोने चांदी में गिरावट के कारण
त्यौहारी सीजन का भी सिलसिला कम हो गया है जिसके बाद सोने और चांदी की गहनों की डिमांड काम हो गई है। ग्लोबल टेंशन के काम होने के कारण इसमें गिरावट दर्ज की गई है।सोने-चांदी की तेज़ी थमने के बाद अब बाजार में गिरावट दिख रही है। दरअसल, लगातार बढ़ते दामों के बाद निवेशकों ने मुनाफा वसूली शुरू कर दी है।
सोना को खरीदते समय इन बातों का रखें ख्याल
सोने के खरीदारी के समय हमेशा किस का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड सोना ही खरीदे। कीमतों को क्रॉस चेक कर ले क्योंकि सोने का दाम ऊपर नीचे होता रहता है। 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने का दाम अलग अलग होता है ।










